प्रयागराज के करछना में स्कॉर्पियो में सवार लोगों से ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में सेना के एक जवान की हो गई, मौत

घटना के बाद थाने में जुटी भीड़…

 

  • पिता ने मीरजापुर में तैनात दारोगा सहित पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर।
  • करछना के धरवारा में स्कार्पियो सवारों ने विवाद के बाद सिर पर वार किया था।
  • वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान गई जान।

khulasaIndia : करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में सेना के जवान की हत्या कर दी गई। शनिवार की देर रात वाहन ओवरटेक को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया था। आर्मी अस्पताल में रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वह दिल्ली में तैनात थे।

चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों की पिटाई से घायल फौजी की दूसरे दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे।

शनिवार की देर रात गांव के पास स्कॉर्पियो सवार लोगों से उनका विवाद हो गया। इस दौरान उनकी बेरहमी से पिटाई कर बदमाश भाग निकले। उनको मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती  कराया गया था, जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई।धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह (28) पुत्र उमाकांत सिंह आर्मी के इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे।

इस समय उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। 29 नवंबर की रात कोहड़ार से लौटते समय धरवारा मोड़ के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों से विवाद हो गया। बदमाशों ने विवेक को बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले।

घायल अवस्था में विवेक को लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें मिलिट्री हास्पिटल गए जहां रविवार की रात उनकी मौत हो गई। विवेक दो भाइयों में छोटे थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का लड़का है।

चचेरी बहन की शादी में आए थे,घर

विवेक सिंह के चाचा की लड़की की शादी 29 नवंबर को थी। शादी में हिस्सा लेने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे। रात में कोहडार से लौटते समय ओवर टेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो सवार लोगों से विवाद हो गया।

इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया। हमला करने वाले नैनी के चाका इलाके के बताए जा रहे हैं। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। विवेक की मौत से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000