गुरदासपुर के बाद अमृतसर और फिरोजपुर में होना था ग्रेनेड हमला,अंतरराष्ट्रीय टेरर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा

गुरदासपुर के बाद अमृतसर और फिरोजपुर में ग्रेनेड हमला होना था। अंतरराष्ट्रीय टेरर मॉड्यूल ने यह खुलासा किया है। शहजाद भट्टी के इशारे पर टेरर मॉड्यूल से जुड़े आतंकियों ने रेकी की थी। भट्टी के इशारे पर अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर पुलिस स्टेशन की रेकी कर वीडियो भेजी गई थीं।

गुरदासपुर के सिटी पुलिस स्टेशन पर 25 नवंबर को हमले के बाद अगला नंबर अमृतसर और फिरोजपुर का था। शहजाद भट्टी के इशारे पर इन जगहों की रेकी भी कर ली गई थी। इसके सबूत आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में मिले हैं। जांच के दौरान टीम को पता चला है कि हमले के लिए ग्रेनेड ड्रोन के जरिये सीमापार से आ रहे थे।

पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में जहां खेत या सुरक्षा बलों की चौकसी कम है, वहां रात के समय ड्रोन से हथियार भेजे जाते हैं। इन्हें लेने के लिए वहां पहले से आदमी मौजूद होता है। हथियार और ग्रेनेड मिलने के बाद उन्हें आगे पहुंचा दिया जाता है। आतंकियों को देने वाली रकम हवाला के जरिये भारत भेजी जाती है।

स्पेशल सेल के अतिरिक्त आयुक्त पीएस कुशवाह ने बताया कि पूछताछ के दौरान विकास ने बताया कि शुरुआत में वह इंदरगढ़, दतिया में मजदूरी करता था। सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी से प्रभावित था। इस बीच इंस्टाग्राम पर उसकी भट्टी से बातचीत होने लगी। वह अवैध हथियारों के अलावा भट्टी के मॉड्यूल में शामिल हो गया। इस बीच भट्टी ने विकास को गुरदासपुर में एक पार्सल लेने भेजा। उसमें ग्रेनेड के अलावा अन्य सामान था। इसके बाद भट्टी ने उसे ग्रेनेड को चलाने की वीडियो पर ट्रेनिंग दी। उसे पैसे भी मिल गए। बाद में भट्टी के इशारे पर विकास ने अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर पुलिस स्टेशन की रेकी कर वीडियो भेजी।

भट्टी ने गुरदासपुर हमला करने के दिए थे आदेश

भट्टी ने हरगुनप्रीत, आसिफ और मोहन को विकास के पास भेजा। इन तीनों को गुरदासपुर हमला करने के आदेश दिए गए। हरगुनप्रीत ने बताया कि वह एक दोस्त के जरिए भट्टी के संपर्क में आया था। भट्टी के कहने पर वह अपने साथियों के साथ विकास के पास पहुंचा।
भट्टी के कहने पर हमले का वीडियो और मैप बनाया
बाद में हमला किया। हमले के समय मोहन बाइक चला रहा था। वहीं आसिफ करीब ढाई माह पूर्व इंस्टाग्राम के जरिए भट्टी के संपर्क में आया। भट्टी के कहने पर इसने हमले का वीडियो और मैप बनाया। भट्टी के कहने पर उसने विकास से संपर्क किया। गुरदासपुर हमले के बाद अगले आदेश तक उनको खमोश रहने और मोबाइल बंद करने की हिदायत दी गई थी।

सोशल मीडिया से भारतीय लड़कों को फंसा रहा भट्टी व इसका मॉड्यूल

शहजाद भट्टी व इसके साथी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर गहरी निगाह रखते हैं। यहां वह कम उम्र के नौजवानों को पैसों और दूसरे लालच देकर अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बाद उनकी पैसे से लेकर जरूरत को पूरा किया जाता है। पैसा, रहने का इंतजाम, उनके लिए बाइक व दूसरे सभी इंतजाम शहजाद भट्टी व उसका गैंग करता है। बदले में भारत में हमले की बात की जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000