UP प्रगति की ओर: वाराणसी में लखनऊ हाईवे पर सिक्सलेन टनल का निर्माण हुआ शुरू,नीचे से दौड़ेंगी गाड़ियां,ऊपर से विमान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लखनऊ नेशनल हाईवे पर सिक्सलेन टनल का निर्माण शुरू हो गया है।सबसे पहले बेस तैयार करने के लिए खुदाई का काम शुरू हुआ है।टनल निर्माण के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट का रनवे इसी के ऊपर से गुजरेगा।टनल में नीचे से गाड़ियां दौड़ेंगी और उपर से विमान दौड़ेंगे।

एयरपोर्ट के पास बाबतपुर चौराहे से बसनी की ओर इसका निर्माण हो रहा है।टनल में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम होंगे। टनल में सीसीटीवी कैमरे और दोनों छोर पर सेंट्री पोस्ट (सुरक्षा बूथ) शामिल होंगे।जलनिकासी के लिए टनल के भीतर ड्रेन बनाए जाएंगे और इसका पानी सपम्वेल में इकट्ठा होगा।

एयरपोर्ट विस्तार के तहत नए टर्मिनल भवन और मल्टीस्टोरी कार पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ रनवे विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।इस समय रनवे की लंबाई 2745 मीटर है, जो विस्तार के बाद लगभग डेढ़ गुना 4075 मीटर हो जाएगी। इसके बनने और रनवे विस्तारीकरण के बाद विमानों की जीरो दृश्यता पर लैंडिंग संभव हो पाएगी।

अभी घने कोहरे में विमानों को उतरने की मंजूरी नहीं मिल पाती है। बता दें कि एयरपोर्ट विस्तार योजना के तहत रनवे निर्माण में नेशनल हाईवे-31 का एक हिस्सा आ रहा है।इस वजह से बाबतपुर चौराहे का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और इस स्थान पर रनवे बनेगा। इसके विकल्प के रूप में 2.89 किलोमीटर लंबी फोरलेन अप्रोच रोड का निर्माण होगा, जो तीन गांवों से गुजरेगी।

इसी लम्बाई में 450 मीटर लंबी और 26 मीटर चौड़ी (छह लेन) टनल भी बनाई जाएगी। बता दें कि परियोजना की अनुमानित लागत 652.64 करोड़ रुपये है,जिसमें केवल टनल निर्माण और उससे जुड़े कार्यों पर लगभग 362 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बारिश के पानी से बचाव के लिए अप्रोच रोड पर शेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा नाली और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी होगा। टनल के दोनों छोर पर बने सेंट्री पोस्टों में अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे और मॉनीटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों से टनल की निगरानी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000