बाथरूम में फिसलकर गिरा आठवीं कक्षा का छात्र, आईकार्ड पट्टी से फंदा लगने से मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ जवान के 13 वर्षीय बेटे की बाथरूम में फंदा लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने पर स्कूल के आईकार्ड की डोरी बाथरूम की खूंटी में फंस गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के सैनिक विहार कॉलोनी में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ जवान के 13 वर्षीय बेटे और आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र शाम करीब छह बजे घर के बाथरूम में बेसुध पड़ा मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का दावा-फिसलकर आईकार्ड की डोरी खूंटी में फंस गई

परिजनों ने बताया कि छात्र ट्यूशन से लौटकर बाथरूम में कपड़े बदलने गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी मां अंदर गईं तो वह अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। उसके गले में स्कूल का आईकार्ड था जिसकी डोरी बाथरूम की खूंटी में फंस गई थी। परिजनों का कहना है कि बाथरूम में पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

बीएसएफ जवान का परिवार, पुलिस कर रही जांच

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि छात्र का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पिता त्रिपुरा में बीएसएफ में तैनात हैं। घटना की जानकारी पर कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से फिलहाल इंकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पिता के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। मृतक के दो चाचा भी यूपी पुलिस में तैनात बताए गए हैं।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल में बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को हादसा मानकर जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000