धधकती बस में छटपटा रहे महिलाएं और बच्चे की हुई दर्दनाक मौत: पहले ट्रक, फिर ट्रांसफार्मर से टकराकर आग का गोला बनी थी गाड़ी

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली देहात इलाके के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात करीब 2:15 बजे सोनौली से दिल्ली जा रही निजी बस से ट्रक की टक्कर हो गई। इससे बस में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री झुलस गए। महराजगंज जिले के नेपाल से लगते सोनौली बॉर्डर से सोमवार शाम बस (यूपी 22 एटी, 0245) यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी।

देर रात फुलवरिया बाईपास पर ओवरब्रिज से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक (यूपी 21 डीटी, 5237) बस से टकरा गया। इससे बस पास के ही ट्रांसफार्मर से टकराई और फिर आग का गोला बन गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक शव ट्रक के नीचे दबा मिला। मृतकों में से एक की पहचान राधा पत्नी लालबहादुर, निवासी गुल्मी (नेपाल) के रूप में हुई है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मंगलवार सुबह संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती 19 यात्रियों का हाल जाना।

एसपी विकास कुमार ने बताया कि हर पहलू की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई गई है कि बस की रफ्तार अधिक थी। ओवरब्रिज से उतरने के बाद वह रफ्तार में ही आगे बढ़ी। बस चौराहे से आगे नहीं निकल सकी थी। इसी दौरान उससे ट्रक की टक्कर हो गई। आशंका इस बात की भी है कि ब्रेक फेल हो गया हो या चालक को झपकी आई हो। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। बस के फ्यूल टैंक से आग भड़कने की बात सामने आ रही है।

पुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात सड़क हादसे का मंजर भयावह था। चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जलती बस देखकर स्थानीय लोग सहम गए। बड़ी अनहोनी की आशंका में बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच पहुंची पुलिस टीम की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। ऊनी कपड़ों से लदे ट्रक की टक्कर के बाद यात्री बस बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे ट्रक व बस में आग लग गई।

अंधेरे में अचानक उठी लपटें और यात्रियों की चीख सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल पड़े। भड़कती लपटों के कारण कोई बस के पास नहीं जा पा रहा था। बस के अंदर फंसे यात्री मदद की गुहार लगाते रहे। कोई खिड़की तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तो कोई सीटों के बीच फंसा हुआ कराह रहा था। धुआं इतना अधिक था कि मौके पर खड़े लोगों की हालत भी खराब होने लगी। कुछ यात्री खुद खिड़की तोड़कर बाहर निकले। महिलाएं और बच्चों को बस के अंदर छटपटाता देख स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़ने शुरू किए। बस के अंदर फंसे यात्रियों को किसी तरह से बाहर निकाला।

बदहवास मां की गोद में सिमटी रही मासूम

हादसे में जो बस जली उसकी एक सीट पर नेपाल के गुलमी निवासी शिव बहादुर पत्नी पूर्णिमा एवं 18 माह की बेटी शिवांगी के साथ बैठे थे। बस से ट्रक टकराया तो शिव बहादुर सीट से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि पांच सेकंड तक करंट लगने जैसा महसूस हुआ उसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें कुछ पता नहीं चला। वहीं, पूर्णिमा ने बताया कि घटना के बाद कुछ देर तक उन्हें भी होश नहीं था। होश आने पर महसूस हुआ कि बेटी शिवांगी गोद में सिमटी हुई है। लोगों ने बस से हम तीनों को बाहर निकाला और आनन-फानन एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बेटी और पति सही सलामत हैं।

छह दमकल व दो क्रेन बचाव कार्य में जुटे

हादसे के बाद छह दमकल और दो क्रेन के सहारे राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो क्रेन की मदद से बस और ट्रक को घटनास्थल से हटाया गया।

गाड़ी छोड़ बाइक से घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी

हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी विशाल पांडेय ने चालक का इंतजार नहीं किया। वह गाड़ी छोड़कर बाइक से ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इससे वह दस मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद राहत और बचाव कार्य ने तेजी पकड़ी।

हर तरफ बचाओ-बचाओ की चीख, धुएं में डूबा रहा क्षेत्र

फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात सड़क हादसे का मंजर भयावह था। चीख-पुकार के बीच धू-धू कर जलती बस देखकर स्थानीय लोग सहम गए।

19 का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर में 19 घायलों को भर्ती कराया गया है। एक घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला अस्पताल में शिव बहादुर परिहार (30), अनिल बहादुर (16), सरस्वती पौडेल (24) निवासी बुटवल, पूर्णिमा परिहार (24) निवासी गुल्मी (सभी नेपाल), खारुल बसर (24) व नौशाद अली (30) निवासी सुपौल बिहार, विक्रम (27) निवासी नीलूखेड़ी हरियाणा सहित 19 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायलों को पहले संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल कृष्ण बहादुर (58) निवासी नवलपरासी, विष्णु माया (52) निवासी नवलपुर, अनिल बहादुर (16), दिवाकर (42) व धन कुमारी (60) निवासी बुटवल (नेपाल) को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कृष्ण बहादुर (58) निवासी नवलपरासी (नेपाल) की स्थिति गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

चौराहे के पास ट्रांसफार्मर व पोल बनते हैं दुर्घटना के कारण

फुलवरिया बाइपास चौराहे के चारों तरफ सड़क के किनारे ही ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। कुछ विद्युत पोल तो सड़क से सटे हुए हैं। इस कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सोमवार देर रात भी ट्रक से टकराने के बाद बस विद्युत पोल से भिड़ गई। प्रत्यक्षदर्शी बीडी जायसवाल एवं प्रशांत मौर्य ने बताया कि विद्युत तार की चपेट में आने से बस में आग लगी। संयोग रहा कि तार टूटने से बिजली गुल हो गई, जिससे बस सवार यात्रियों की जान बच गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000