जनपद प्रतापगढ़ में ’’आदर्श चेकिंग प्वाइंट” के रूप में विकसित किया गया कंधई थाना का मंदाह चेकिंग प्वाइंट

“आदर्श चेकिंग प्वाइंट” धनादोहन का अड्डा न बन सके, बस इसी बात का पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को रखना होगा, ध्यान…

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ का सबसे बड़ा थाना कंधई अक्सर सुर्खियों में रहता है। यूं तो कंधई थाना मुख्यमार्ग से अंदर किशुनगंज से रखहा मार्ग पर पड़ता है, परन्तु कंधई थाना की पुलिसिंग चिलबिला से दीवानगंज मार्ग पर शीतलगंज और रखहा मोड़ पर चेकिंग अभियान में चुस्त व दुरुस्त रहती है। चिलबिला से किशुनगंज मार्ग जो मदाफरपुर होते हुए मंगरौरा बाजार होकर पट्टी चला जाता है, इन्हीं दोनों मार्ग पर कंधई थाना का अधिकांश क्षेत्र आता है। पट्टी रोड पर शीतलगंज में दीवानगंज पुलिस चौकी पर “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” बनाये जा रहे हैं तो वहीं अब मंदाह में भी बिना पुलिस चौकी स्थापित किये ही चेकिंग पॉइंट को एक “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां पर कम पुलिस बल द्वारा जनता के साथ बेहतर तरीके से समन्वय स्थापित कर सरलता/सुगमता से चेकिंग की जाएगी और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा कल दिनांक 25/04/2022 की सायं को उक्त चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण कर प्वाइंट पर लगे सभी पुलिसकर्मियों को चेक किया गया व “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के द्वारा दिये गये निर्देश के उपरान्त आज दिनांक 26/04/2022 पर्णतः तैयार हुआ थाना क्षेत्र कंधई का मंदाह चेकिंग पॉइंट जो कि एक “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” है। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र कंधई के शीतलागंज व थाना क्षेत्र पट्टी के सांगापट्टी में भी “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” बनाये जा रहे हैं। प्रतापगढ़ में बेहतर पुलिसिंग में सुधार की शुरुआत एस आनंद, अनुराग आर्य, आकाश तोमर के समय में होना शुरू हुआ और वर्तमान में सतपाल अंतिल के प्रयास से प्रतापगढ़ में अपराध तो कम होने के साथ-साथ पुलिसिंग में भी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” भी उसी कड़ी का हिस्सा है। तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और अनुराग तोमर तो चेकिंग अभियान के खिलाफ रहते थे। चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान करना और धनदोहन करना इसकी वजह थी। “आदर्श चेकिंग प्वाइंट” धनादोहन का अड्डा न बन जाए, बस इसी बात का ख्याल पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को रखना होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000