जिस घर में गूंजी शहनाई अब उसी घर में पसरा मातम, शादी की खुशियों पर लगा ग्रहण; 5 की मौत

सेराघाट से पाटी आई बरात का वाहन लोहाघाट-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दूल्हे की बहन और भांजे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। दूल्हे का दूसरा भांजा समेत पांच लोग घायल हैं।

पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र के किलौटा गांव के जिस घर में शादी की शहनाई गूंजी वहां अब मातम पसरा है। शादी की खुशियां एक झटके में कभी न भूलने वाले गम में बदल गईं। एक भयानक दुर्घटना ने बरात की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

वाहन दुर्घटना में दूल्हे की बड़ी बहन, छह साल के भांजे, छोटी बहन के पति और देवर की मौत हो गई जबकि छोटा भाई जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम है। किटौला गांव के बबलू पंडा के विवाह की तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। परिजन और रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने गांव पहुंचे।

बृहस्पतिवार की सुबह दुल्हन को लाने के लिए दूल्हा तैयार हुआ। ढोल-नंगाड़ों के साथ बरात दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुई। घराती और बराती ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ झूमते हुए लोहाघाट के बालातड़ी गांव को रवाना हुए। दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और देर रात सभी बराती वापस लौट गए।

किसी को मालूम नहीं था कि रास्ते में एक भयानक घटना इंतजार कर रही है। घाट के पास बरातियों का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दूल्हे ने अपनी बड़ी बहन भावना चौबे, छह साल के भांजे प्रियांशु, छोटी बहन के पति प्रकाश चंद्र उनियाल और उसके देवर केवल चंद्र उनियाल को हमेशा के लिए खो दिया। इस भयानक दुर्घटना की खबर मिलते ही दूल्हे के घर में मातम पसर गया। पूरा गांव शोक में डूबा है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

भाई कर रहा है मौत से संघर्ष

अपने बड़े भाई की शादी तय होते ही छोटे भाई भाष्कर की खुशियां सातवें आसमान पर थीं। वह पूरे जोश से भाई की शादी की तैयारी में जुट गया। सूट-बूट पहनकर घर से निकली बरात में वह छोलिया दल का नेतृत्व कर आगे बढ़ा। एक घटना ने उससे कई अपने छीन लिए तो वह खुद अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा है। उसे यह भी मालूम नहीं है कि कौन अपने उससे हमेशा के लिए दूर हो गए हैं।

माँ गोद में बैठे चेतन को छूकर निकल गई मौत

भाई के लिए दुल्हन लाने के लिए बहन भावना चौबे अपने पति सुरेश चौबे, छह साल के बेटे प्रियांशु और पांच साल के बेटे चेतन के साथ बराती बनकर गई। वाहन दुर्घटना में भावना और उसके साथ बैठे बड़े बेटे प्रियांशु पर मौत झपट पड़ी। दोनों काल के गाल में समा गए। इसे संयोग कहें या किस्मत, भाई के बगल में मां की गोद में बैठे चेतन को मौत छूकर निकल गई और वह बच गया। हालांकि मासूम को अब तक यह मालूम नहीं है कि मां और भाई उसका हमेशा के लिए साथ छोड़ गए हैं।

दूसरे वाहन में बैठे सुरेश तो बच गई जान

सुरेश चौबे अपने साले के विवाह में शामिल होने पत्नी और दो बेटों के साथ ससुराल पहुंचे थे। वह भी साले की शादी होने से खुश थे। दुल्हन को लेकर बरात लौटी तो वह दूसरे वाहन में सवार हो गए। यदि पत्नी और बच्चों के साथ बैठते तो उनके साथ भी बड़ी घटना घट सकती थी। पत्नी और बेटे की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000