गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत, क्लब के पास नहीं पहुंच सकीं दमकल की गाड़ियां

गोवा का नाम सबसे सुरक्षित टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स की फेहरिस्त में शुमार है। मगर, बीती रात गोवा में जो हुआ वो पहले कभी नहीं हुआ था। पर्यटकों से भरे नाइट क्लब में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में कई लोग जिंदा जल गए। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई।

गोवा पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हैं। नाइट क्लब में आग की लपटें डांस फ्लोर से उठी थीं। आग बुझाने के लिए कई लोग नीचे बने किचन की तरफ भागे और वहीं फंसे रह गए। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें कई जिंदगियां स्वाहा हो गईं।

डीजे नाइट के लिए उमड़ रही थी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब राजधानी पणजी से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह क्लब रात को लगभग 1 बजे शुरू होता है। हादसे के दौरान क्लब में लगभग 100 लोग मौजूद थे। 1 बजने में समय था, इसलिए लोग धीरे-धीरे क्लब में इक्ट्ठा हो रहे थे।

‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार शनिवार की रात को क्लब में ‘बॉलीवुड बैंगर नाइट’ का आयोजन होना था। इसके लिए क्लब में डीजे और डांसर भी आने वाले थे। 1 बजे से डीजे नाइट की शुरुआत होनी थी। हालांकि, इससे पहले 12:04 बजे ही हादसा हो गया।

पाम की पत्तियों से आग ने लिया विकराल रूप

हादसे के दौरान क्लब में मौजूद हैदराबाद की फातिमा शेख कहती हैं, “क्लब में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। हम जल्दी से बाहर की तरफ भागे। कुछ लोग स्टाफ के सदस्यों के साथ किचन की तरफ आग बुझाने गए और वहीं फंस गए। क्लब में मौजूद ज्यादातर लोग भागने में कामयाब रहे। क्लब में पाम की पत्तियों से एक आकृति बनी थी, जिसने फौरन आग पकड़ ली और लपटें भयानक हो गईं।”

क्लब के पास नहीं पहुंच सकीं दमकल की गाड़ियां

गोवा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब अरपोरा नदी के किनारे स्थित है। क्लब में अंदर जाने और बाहर निकलने का रास्ता काफी छोटा है। यह क्लब खुद को ‘आइलैंड क्लब’ के नाम से प्रमोट करता था, जो एक पतले रास्ते के जरिए मुख्य मार्ग से जुड़ा था। यही वजह है कि आग लगने के काफी देर बाद भी दमकल की गाड़ियां क्लब तक नहीं पहुंच सकीं और क्लब से 400 मीटर दूरी पर ही रुक गईं। दमकल कर्मियों को क्लब तक पहुंचने में संघर्ष करना पड़ा और आग में दम घुटने से कई लोगों की जान चली गई।

नियमों का किया उल्लंघन

अरपोरा नागोवा के पंचायत सरपंच रोशन रेडकर का कहना है कि क्लब ने नियमों का उल्लंघन किया है। क्लब के मालिकों के बीच झगड़ा चल रहा है और उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जांच मे हमें पता चला है कि उन्होंने क्लब बनवाने की इजाजत नहीं ली थी। पंचायत ने क्लब को धराशायी करने का नोटिस जारी किया था, लेकिन अधिकारियों ने इसपर रोक लगा दी थी। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

पीएम ने मुआवजे का ऐलान किया

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इस हादसे को लेकर गोवा पुलिस ने बताया कि नॉर्थ गोवा के अरपोरा में रोमियो लेन के पास बर्च में भीषण आग लग गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई।

इनमें से 4 टूरिस्ट और 14 क्लब के स्टाफ मेंबर हैं। सात लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट जांच कर रहे हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर मौतें धुएं की वजह से दम घुटने से हुई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000