सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने साल- 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले के दोषियों में से एक इरफान सिराज पाडा को मेडिकल आधार पर ज़मानत दी है। वह गंभीर हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को अयोध्या से ‘कारसेवकों’ को लेकर लौट रही साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगा देने के कारण 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क उठे थे। 

साल- 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड में ट्रेन में जिन्दा जल मरे थे, मासूम…

सुप्रीम कोर्ट का यह रुख पीड़ित परिवारों की पीड़ा और न्याय की उम्मीदों पर पानी फेर कर रख दिया

नई दिल्ली: लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की पीठ (जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जज पी.बी. वराले) ने 23 नवंबर, 2026 गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले के दोषियों में से एक इरफान सिराज पाड़ा की सजा पर रोक लगाते हुए उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति (हृदय रोग) और करीब 17-18 वर्षों की जेल अवधि को देखते हुए उसकी सजा निलंबित की और जमानत दी।

पीठ ने इस तथ्य पर भी विचार किया कि वह 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुका है। जबकि दोषसिद्धि के खिलाफ अपीलें अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं। राज्य सरकार ने दोषी की मेडिकल स्थिति पर कोई आपत्ति नहीं जताई। साल- 2025 में इरफान को अंतरिम पैरोल भी दी गई थी, ताकि राज्य सरकार समय से पहले उनकी रिहाई की याचिका पर विचार कर सके। जबकि गोधरा कांड से लेकर अब तक लगातार गुजरात में बीजेपी की सरकार है।

मार्च- 2011 में निचली अदालत ने साल- 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में फैसला सुनाते हुए 63 लोगों को बरी कर दिया था और 31 लोगों को दोषी ठहराया था। दोषी ठहराए गए लोगों में से 11 को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि बाकी 20 लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। यक्ष प्रश्न है कि हमारे देश में ये कैसी न्याय व्यवस्था है ? इतने जघन्य अपराध करने वाले दुर्दांत अपराधियों के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों ?

इसके बाद साल- 2017 में गुजरात हाईकोर्ट ने 11 दोषियों की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था और बाकी 20 लोगों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था। दोषियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर अपीलें वर्ष 2018 से लंबित हैं। मासूमों को ज़िंदा जलाने वाले दरिंदों के प्रति अदालत और राज्य सरकार द्वारा इतनी खुशामदी जायज़ है ? पीड़ित परिवारों की पीड़ा और न्याय की उम्मीदों पर पानी फेरना उचित है ?

ज्ञात हो कि गुजरात के गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को अयोध्या से ‘कारसेवकों’ को लेकर लौट रही साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगा देने के कारण 59 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पूरा देश उस घटना से दहल गया था। जिसके बाद राज्य में दंगे भड़क उठे थे, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के थे।

जनवरी, 2023 महीने में सुप्रीम कोर्ट ने साल- 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए कुछ दोषियों की जमानत याचिकाओं पर गुजरात सरकार से जवाब मांगा था। इससे पहले दिसंबर, 2022 में शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार से कहा था कि वह दोषियों की व्यक्तिगत भूमिका को स्पष्ट करे। उसी के बाद से राज्य सरकर की तरफ से आरोपियों के प्रति नरमी बरतने का कार्य शुरू किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पथराव करने के आरोपियों की जमानत याचिका पर विचार किया जा सकता है, क्योंकि वे पहले ही 17-18 साल जेल में बिता चुके हैं। इस दौरान गुजरात सरकार ने कुछ दोषियों की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि वे केवल पत्थरबाज नहीं थे और उनके कृत्य ने जल रहीं बोगियों से लोगों को भागने से रोका था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली     |     चार दिन पहले ही जिस व्यक्ति को रामदेव मे हनुमान जी का अंश बताया था, उसी व्यक्ति को चार दिन बाद ढोंगी, पाखण्डी और मूर्ख कहना रामदेव की कुंठा को ही दर्शाता है     |     जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में दो अभियुक्त जावेद अख्तर व हुशाम खान को किया गया गिरफ्तार     |     भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा     |     श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000