मातम में बदल गईं खुशियां:बहन की सगाई वाले दिन दर्दनाक हादसा,तीन सगे भाइयों की मौत

मथुरा के राधाकुंड बाईपास पर स्थित संगम धाम मैरिज होम में ताऊ की बेटी के लगुन चढ़ते ही हादसे की खबर पहुंची तो समारोह में कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। महौली के मासूम नगर के रहने वाले कन्हैया, अकुंश और प्रवीण अपने ताऊ की बेटी के लगुन-सगाई समारोह में भाग लेने के लिए निकले थे।वार्ड 15 के पार्षद जितेंद्र सिंह भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि सभी परिवारीजन व रिश्तेदार पहुंच चुके थे। तीनों भाई ही देरी से घर से निकले थे। मैरिज होम से महज ढाई सौ मीटर की दूरी पर बंबा है, जहां हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर बंबे में गिरने के दौरान प्रवीण का मोबाइल छिटककर ऊपर गिर गया था। पुलिस ने जब तीनों को बाहर निकाला तो मोबाइल से फोन मिलाया तो पिता सगाई समारोह में मौजूद थे। लगुन चढ़ चुकी थी। खबर मिलते ही सगाई समारोह में कोहराम मच गया। लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। एक पल में ही खुशियां मातम में बदल गईं।

दो माह पहले हुई थी बेटी, मां, पत्नी बेहाल

कन्हैया अपनी बाइक लेकर दोनों भाइयों के साथ आए थे। कन्हैया की दो साल पहले शादी हुई थी। दो माह पहले ही बेटा हुआ था। वहीं अंकुश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रवीण दो भाइयों में ब़़ड़ा था। तीनों की मौत की खबर मिलने पर कन्हैया की पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। वहीं उनके मांओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। पुलिस प्रशासन ने रात में ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया।

सिंचाई विभाग के बंबे पर नहीं थी बाउंड्रीवाल

हादसे की वजह सिंचाई विभाग के रजवाहे (बंबे) रहा। बंबे के दोनों ओर किसी तरह की बाउंड्रीवाल नहीं है। आसपास के लोगों ने बताया कि मोड़ पर शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है। दोनों तरफ बाउंड्रीवाल नहीं करवाई गई है। इस कारण आए दिन लोग गिरने से बचते हैं। दिन में भी यहां हादसों का खतरा बना रहता है, क्योंकि पुलिया से ठीक पहले मोड़ है, जिससे अंदाजा नहीं लगता है कि आगे बंबे की पुलिया है।

अलाव ताप रहे लोगों ने दी जानकारी

हादसे के वक्त घटनास्थल से कुछ दूरी पर गांव के कुछ लोग अलाव पर हाथ सेंक रहे थे। उन्हें बंबे में गिरने की तेज आवाई आई। इस पर वह दौड़कर बंबे पर पहुंचे तो बाइक सवारों के गिरने की जानकारी हुई। उन्होंने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इस वजह से हुआ हादसा 

एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि मोड़ पर अंधेरा होने के कारण संभवत: बाइक बेकाबू होकर गिर गई। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000