एक घंटे बधित रहा रेलवे रूट: ब्रेकर पर उछली अर्टिगा, सीधे रेलवे ट्रैक पर फंसी, उतरकर भागे लोग

अर्टिगा कार रेलवे क्रॉसिंग के ब्रेकर पर उछली और सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसमें बैठे लोग उतरकर भाग खड़े हुए। पुलिस और जीआरपी ने किसी तरह उसे ट्रैक से हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक रूट बाधित रहा। यूपी के अमेठी में शनिवार देर रात सहजीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और फंस गय।

जानकारी हुई तो रेलवे प्रशासन को अमेठी–प्रतापगढ़ रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। करीब एक घंटे तक बाद उसे हटाया गया, तब अप व डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन शुरू हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमेठी की ओर से जा रही अर्टिगा स्पीड ब्रेकर से उछली और पटरियों पर पहुंच गई।

कार सवार लोग वाहन छोड़कर बाहर चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी रेल अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस पहुंची। कार ट्रैक के बीच फंसी होने से राहत कार्य में समय लगा। टीमों ने संयुक्त प्रयास से वाहन को हटवाया। इसके बाद लाइन को सुरक्षित किया। इस दौरान ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। मिश्रौली स्टेशन मास्टर केपी मीणा ने बताया कि रात 9:50 पर कार सहजीपुर फाटक के पास पटरियों पर आ गई थी।

इससे दोनों लाइनें प्रभावित हुईं। मिश्रौली स्टेशन पर कानपुर–प्रतापगढ़ इंटरसिटी को रोकना पड़ा। यह करीब डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह अंतू स्टेशन पर आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस करीब 50 मिनट तक रुकी रही। कुल दो ट्रेनें बाधित रहीं। रात 11:18 पर जीआरपी की मौजूदगी में कार को ट्रैक से हटाया गया। लाइन साफ होने के बाद दोनों ट्रेनें अपने तय मार्ग पर रवाना हुईं। पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000