लिव इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या; पांच घंटे लाश के पास बैठी रहीं मां-बेटियां
राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। प्रेमिका ने चाकू से इंजीनियर का चाकू से गला काट दिया। प्रेमिका ने खुद फोन कर पुलिस को प्रेमी की हत्या करने की जानकारी दी। इंजीनियर के पिता ने मकान हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सहमति संबंध में रह रहे इंजीनियर की प्रेमिका ने गला रेतकर हत्या कर दी।
बेटियों के साथ आरोपी महिला कई घंटे तक शव के साथ रही। इसके बाद खुद उसने पुलिस को इंजीनियर की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इंजीनियर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला की दोनों नाबालिग बेटियों पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।
इंजीनियर की चाकू से गला रेतकर की हत्या
