डुगडुगी बजवाकर सुनाया आदेश: फरार चल रहे पांच लाख के इनामी गुड्डू, साबिर-अरमान के घर कुर्की का नोटिस

प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के घर पर प्रयागराज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।

सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बदमाशों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल थे। इसी मामले में सोमवार शाम एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह टीम के साथ सिविल लाइंस जीबी रोड निवासी अरमान, खुल्दाबाद के चकनिरतुल निवासी गुड्डू मुस्लिम और पूरामुफ्ती के मरियाडीह निवासी साबिर के घर पहुंची। डुगडुगी बजवाकर न्यायालय के आदेश को पढ़कर लोगों को सुनाया गया। इस दौरान भीड़ जुटी रही।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। अगले एक महीने के भीतर अगर आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया तो सभी के मकानों की कुर्की की जाएगी। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।

12 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करता रहा है। पूर्व में यह गैंग अतीक व अशरफ की सरपरस्ती में संचालित होता रहा। इसके बाद गैंग का सरगना अतीक का बेटा अली था। धूमनगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार चल रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000