प्रिंसिपल के राउंड में पकड़ा गया दलाल उत्तरप्रदेशकानपुर नगर हॉस्पिटल में दलालो का पर्दाफाश: बैग से मिले कई दस्तावेज व मरीजों के ब्लड सैंपल By Khulasa India News Desk Last updated Dec 9, 2025 225 हैलट हॉस्पिटल में प्रिंसिपल संजय काला ने कमीशन के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब में ले जा रहे एक दलाल को रंगे हाथ पकड़ा। उसके बैग से ब्लड सैंपल और मरीजों के आधार कार्ड जैसे अहम दस्तावेज मिले हैं। कानपुर में सरकारी हॉस्पिटल से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों और पैथालॉजी में ले जाने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट हॉस्पिटल में प्रिंसिपल संजय काला ने खुद राउंड के दौरान एक दलाल को रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि हैलट हॉस्पिटल में मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट पैथालॉजी और हॉस्पिटल में ले जाने का एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसके एवज में दलालों को भारी कमीशन मिलता है। प्रिंसिपल संजय काला ने राउंड के दौरान एक दलाल को पकड़ा है। दलाल के बैग से कई दस्तावेज बरामद पकड़े गए दलाल के बैग से कई ब्लड सैंपल, मरीजों के आधार कार्ड, और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए, जो इस रैकेट में उसकी संलिप्तता साबित करते हैं। प्रिंसिपल ने पकड़े गए दलाल को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया, जिसने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। अपराध 225 Share