यूट्यूब वीडियो देखकर किया पथरी का ऑपरेशन,गलत चीरा लगने से महिला मौत

बाराबंकी जिले के कोठी कस्बे में अवैध तरीके से क्लीनिक चला रहे चाचा-भतीजे ने कथित तौर पर यूट्यूब से वीडियो देखकर महिला का पथरी का ऑपरेशन कर दिया, जिसके कुछ ही देर बात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये मामला कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम डफरापुर मजरे सैदनपुर का है। स्थानीय निवासी तेहबहादुर रावत की पत्नी मुनिशरा रावत को पथरी की समस्या थी। उसे गत पांच दिसंबर को इलाज के लिए श्री दामोदर औषधालय कोठी ले जाया गया था। क्लीनिक संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्र ने पेट में दर्द का कारण पथरी बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी। साथ ही 25 हजार रुपये का खर्च बताया था। इस पर पति ने ऑपरेशन से पहले 20 हजार जमा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रावत ने शिकायत में आरोप लगाया कि झोलाछाप डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मिश्र ने नशे में यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसकी पत्नी का ऑपरेशन शुरू कर दिया।

नशे की हालत में उसने पत्नी के पेट में गहरे चीरा लगाते हुए कई नसें काट दीं, जिससे अगले ही दिन छह दिसंबर की शाम उनकी पत्नी की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सूत्रों ने बताया कि रावत का आरोप है कि ज्ञान प्रकाश मिश्र का भतीजा विवेक कुमार मिश्र रायबरेली में आयुर्वेदिक अस्पताल में सरकारी कर्मी है। मिश्र उसी की आड़ में कई सालों से यह अवैध क्लीनिक संचालित कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने मंगलवार को भवन को सील कर परिसर पर नोटिस चस्पा दिाया। कोठी थाने के निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि ज्ञान प्रकाश मिश्र और उसके भतीजे विवेक के खिलाफ कल गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000