उत्तरप्रदेशबाराबंकी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कारें टकराईं, लाशें 20 मीटर तक बिखरीं: 2 की मौत, पलभर में गाड़ियों में आग लगी By Pratibha Rajdar Last updated Dec 10, 2025 212 बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर बीच में सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने- सामने टक्कर हुई और दोनों गाड़ियों में आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे लोग 20 मीटर दूर जा गिरे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायल है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर कुछ लोगों को बचाया। हादसा माइलस्टोन 51 पर हैदरगढ़ में हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही एक ब्रेजा कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। घायलों को एक्सप्रेस वे की मेडिकल टीम ने अस्पताल पहुंचाया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा 212 Share