”एक तांत्रिक तीन लाशे”, मुंह में रखा नींबू और रस्सी का बनाया घेरा, तंत्र-मंत्र अंधविश्वास व लालच में आकर तीन कारोबारियों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र के नाम पर मनी डबलिंग स्कैम ने तीन लोगों की जान ले ली। बिलासपुर के कथित तांत्रिक राजेंद्र बैगा ने 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने का दावा किया और अनुष्ठान के दौरान युवकों की संदिग्ध मौत हो गई। ‘पांच लाख रुपये रातों-रात 2.5 करोड़ में बदल जाएंगे…’ इसी लालच ने तीन युवकों की जान ले ली।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर तीन लोगों की मौत ने पूरे जिले को हिला दिया है। तीनों युवक बिजनेसमैन थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तांत्रिक राजेंद्र कुमार उर्फ बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तांत्रिक बैगा ने कोरबा के कबाड़ कारोबारी मोहम्मद अशरफ मेमन, डेयरी कारोबारी सुरेश साहू और दुर्ग के नीतीश कुमार को तांत्रिक क्रिया के जरिए रकम बढ़ाने का झांसा दिया। सभी के बीच 5 लाख रुपये से बनने वाले कथित 2.5 करोड़ रुपये बांटे जाने थे। इसके लिए कुदरी स्थित एक फार्महाउस के विशेष कमरे को अनुष्ठान स्थल बनाया गया।

गले पर दबाव और खरोंच के निशान

एक अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों के गले पर दबाव और खरोंच जैसे निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने का शक मजबूत होता हैवहीं पुलिस जहर देने की आशंका से भी इंकार नहीं कर रहीअसल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी

परिवारवालों का कहना है कि तीनों को प्रताड़ित किया गया है और एक प्रत्यक्षदर्शी, जिसने शव अस्पताल पहुंचाए, उसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही हैजानकारी के मुताबिक, तांत्रिक क्रिया बुधवार रात करीब 11 बजे शुरू हुईराजेंद्र अपने 3-4 साथियों के साथ बिलासपुर से धूपबत्ती, नींबू, मंत्रों की किताबें, रस्सियां, चाकू, पत्ते और नकदी लेकर फार्महाउस पहुंचातीनों युवकों को अलग-अलग कमरों में ले जाया गया, जहां उन्हें एक-एक नींबू दिया गया और कमरे की जमीन पर रस्सी से घेरा बनाया गया

पुलिस के रडार पर ये लोग

  • मुख्य आरोपी राजेंद्र बैगा- इसी ने पूरा अनुष्ठान किया
  • बिलासपुर से आए 34 साथीये सामग्री लाए थे और कमरों को बंद किए थे
  • पांचवां संदिग्ध वही व्यक्ति, जिसने तांत्रिक को फार्महाउस तक पहुंचायापांचों को 11 दिसंबर को हिरासत में लिया गया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक सैंपल, डिजिटल लोकेशन और जहर के ट्रेस की जांच की जा रही है।

मंत्रोच्चारण और धूप जलाने के बाद कमरों को 30 मिनट से 1 घंटे तक बंद रखा गया, दावा किया गया कि इस दौरान पैसा जादुई रूप से बढ़ेगालेकिन जब दरवाजे खोले गए, तो तीनों व्यक्ति अंदर मृत पड़े मिलेपरिजनों के अनुसार, एक शव के मुंह में नींबू भी पाया गया

पूरा अनुष्ठान करीब दो घंटे तक चला और आशंका है कि हत्या बंद कमरों के भीतर ही की गईएसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सिविल लाइन और उरगा थाना टीम जांच कर रही हैडॉग स्क्वॉड व एफएसएल टीम ने सैंपल एकत्र किएपुलिस इसे मनी डबलिंग फ्रॉड के साथ-साथ अंधविश्वास आधारित हत्या मान रही है, हालांकि अशरफ मेमन के पुराने कारोबारी विवाद को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000