दहेज में चाहिए गैस सिलेंडर! होटल में लगा अनोखा बोर्ड, LPG संकट के बीच मैनेजर ने बताई मजबूरी

देश के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम आदमी की रसोई से लेकर बड़े व्यापारिक आयोजनों तक हड़कंप मचा दिया है। इस संकट के बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। यहां एक स्थानीय होटल के बाहर लगा साइन बोर्ड इस किल्लत की गंभीरता को बड़ी ही व्यंग्यात्मक लेकिन कड़वी सच्चाई के साथ उजागर कर रहा है।

अंबिकापुर के एक होटल के बाहर लगे बोर्ड पर लिखा है- दुल्हन का दहेज

कमर्शियल गैस आपकी तरफ से, व्यवस्थाएं होटल की तरफ से  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल प्रबंधन ने यह नोटिस इसलिए लगाया है क्योंकि वे शादियों की बुकिंग तो ले चुके हैं, लेकिन खाना पकाने के लिए उनके पास गैस नहीं है।

होटल के मैनेजर पूर्णेंद्र मजूमदार का कहना है कि ये बोर्ड उनके संकट को बयां करता है. उन्होंने बताया- हम लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और विभिन्न एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर जगह से कोरा जवाब मिल रहा है. एजेंसियां नया स्टॉक देने में असमर्थता जता रही है।

तो मजबूरन बंद करने पड़ेंगे होटल-रेस्टोरेंट

मैनेजर के मुताबिक, उनके पास मात्र एक या दो दिन का स्टॉक बचा है। यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो मजबूरन होटल और रेस्टोरेंट बंद करने पड़ेंगे। बिना कमर्शियल सिलेंडर के शादियों जैसे बड़े आयोजनों के लिए खाना तैयार करना असंभव है। यह स्थिति केवल बड़े होटलों की नहीं, बल्कि स्ट्रीट फूड स्टॉल और छोटे कैटरर्स के लिए भी आजीविका का संकट बन गई है।

धमतरी में सर्वर डाउन, लाइनों में लगे लोग

वहीं, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी हालात बदतर है। यहां घरेलू उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग करने पर सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई बार महिलाओं और पुरुषों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। घरेलू महिलाओं के लिए रसोई चलाना दूभर हो गया है, जिससे रोजमर्रा का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

फिलहाल, प्रशासन और गैस कंपनियों की ओर से आपूर्ति बहाल करने को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। आने वाले शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए लोग इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं उन्हें चूल्हे या अन्य पुराने साधनों की ओर न लौटना पड़े।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000