दिनदहाड़े मदरसा टीचर की बेरहमी से हत्या: जान बचाने के लिए जंगलो में भागा था: बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

रायबरेली में दिनदहाड़े मदरसा टीचर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक अपनी बेटी को उसके ससुराल लेने गया था, तभी रास्ते में उसे तीन बाइकों पर बदमाशों ने घेर लिया और फिर गोलियां से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने मदरसा टीचर को बेटी के सामने गोलियों से भून डाला।

टीचर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है। मृतक मदरसा टीचर की पहचान 45 वर्षीय मुर्तजा के तौर पर हुई हैं, जो कि रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र के बिन्नावां गांव के रहने वाले थे।

शुक्रवार को वह अपनी बेटी इशरतजहां को लेने के लिए उसके ससुराल डीह थाना क्षेत्र के पूरे सरदार मजरे रोखा गांव पहुंचे थे।  शुक्रवार दोपहर को ही वह बेटी को लेकर बाइक से निकले, तभी डीह-नसीराबाद मार्ग पर तीन बाइकों पर सवार करीब 6 बदमाश उनका पीछा करने लगे।

जंगल में भागा था मदरसा टीचर

बेटी ने बाइक सवार बदमाशों को पहचान लिया तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान उनके हाथों में कट्टा देखकर बेटी काफी डर गई। वह पिता को बाइक छोड़कर भागने के लिए कहने लगी। डर-सहमा टीचर बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। इस दौरान हमलावरों ने उसे घेर लिया। बेटी मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन जंगल होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं आया। 

सीने पर बैठकर गोलियों से भूना

इसके बाद एक बदमाश ने मदरसा टीचर के सीने पर बैठकर सिर को गोलियों से भून डाला, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  टीचर की दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस की जांच में पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने गांव के ही एक पिता और उसके बेटे सहित अज्ञात हमलावलों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000