तुमने मुझे बर्बाद कर दिया लिखकर ठेकेदार फांसी के फंदे पर लटका लखनऊ में बिल्डरों ने लाखों रुपए हड़पे, बच्चों का फीस न जमा कर पाने से परेशान था

लखनऊ में बिजली ठेकेदार घर की पहली मंजिल पर फांसी पर लटक गया। ठेकेदार ने सुसाइड से पहले बिल्डर को मैसेज किया था, जिसमें लिखा- तुमने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि 5 साल से बिल्डर उनके पैसे नहीं वापस कर रहा था। ऐसे में परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। घटना विकास नगर इलाके में बुधवार देर रात हुई। मृतक की पहचान विकास नगर निवासी सैय्यद अदील के रूप में हुई। बेटे फहाद अली ने बताया कि अब्बा बिजली ठेकेदार थे। उन्होंने कई बिल्डरों के लिए काम किया। उन लोगों ने पैसा मार दिया। वह बुधवार सुबह घर से निकले थे। जिन बिल्डरों के ऊपर पैसा बाकी था। उनसे पैसा मांगने गए थे। किसी ने उन्हें पैसा नहीं दिया।

दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गए

बेटे ने बताया- बुधवार शाम को अब्बा वापस आए तो बिना बात किए घर की पहली मंजिल पर चले गए। कुछ देर तक जब वापस नहीं आए तो हम लोग ऊपर गए। कमरा अंदर से बंद था। काफी देर आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो हम लोग डर गए। किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो अब्बा आत्महत्या कर चुके थे।

आत्महत्या करने से पहले भेजा मैसेज

बेटे अली फहाद ने बताया कि अब्बा ने आत्महत्या करने से पहले बिल्डर कासिम मुस्तफा को मैसेज भेजा था। उन्होंने लिखा था कि तुम लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। पहले हमारी जिंदगी बहुत अच्छी थी। आप लोगों ने सब कुछ खत्म कर दिया। मेरे पैसे मार लिए। 4 लाख 70 हजार रुपए। बुरी तरीके से मुझे फंसा दिया गया है। इसके साथ-साथ उन्होंने नगर निगम कर्मी शम्मे को भी मैसेज किया था। खुर्रम नगर निवासी बिल्डर फुरकान को भी मैसेज किया था।

फीस भरनी थी, इसलिए परेशान थे

फहाद ने बताया कि अब्बा बिजली ठेकेदार थे। बिल्डरों के साथ घरों में वायरिंग सहित इलेक्ट्रॉनिक के सारे काम करते थे। हम लोगों की आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो गई थी। अब्बा उसको लेकर परेशान रहते थे। मेरे छोटे भाई अब्दुल अहद और मेरी कॉलेज की फीस जमा होनी थी। इसको लेकर वह परेशान चल रहे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000