जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट। अपराध प्रतापगढ़ में जमीन विवाद में हुई फायरिंग व मारपीट: घटना का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष पुलिस की हिरासत में By Khulasa India News Desk On Dec 14, 2025 381 प्रतापगढ़ कोतवाली सिटी क्षेत्र में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना सामने आई। यह घटना होमगार्ड ऑफिस के पास हुई, जहां पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों में हाथापाई होती रही। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बरही कार्यक्रम के दौरान टेंट लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुबह करीब 11 बजे एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली सिटी थाने ले गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। अपराध 381 Share