शमशान के केयरटेकर की बर्बर हत्या, चेहरा कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश।

अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हारीमऊ गांव के पास निर्वाणधीन श्मशान गृह पर सड़क के किनारे चेहरा कुचला हुआ युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआत में लोग उसे पहचान नहीं पाए बाद में मृतक की पहचान शमशान के केयरटेकर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए कर रही है जांच पड़ताल। प्राप्त जानकारी के अनुसार हारीमऊ में निर्माणाधीन शमशान गृह से करीब 100 मीटर दूर सड़क के किनारे रविवार की सुबह युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जब लोग सुबह उठकर अपने घरों से बाहर निकले तो सड़क के किनारे पड़े युवक की लाश को देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरबी 112 की पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा लाश को पहचानने की कोशिश की जा रही थी लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। क्योंकि युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। युवक की लाश के ऊपर साइकिल भी फेंकी गई थी। पी आर वी 112 की पुलिस ने स्थानीय थाने को घटना की सूचना दिया।

सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक लगातार लोगों की भीड़ बढ़ने लगी इसी बीच किसी के द्वारा मृतक युवक की पहचान की गई। उधर श्मशान गृह के अंदर ईंट और लकड़ी के डंडे में खून लगा मिला। जिससे यह प्रतीत होता है कि युवक को श्मशान गृह के अंदर ही पहले डंडे से मारकर हत्या की गई उसके बाद उसका चेहरा ईट से कुचल कर पहचान खत्म करने का प्रयास किया गया। इसके बाद युवक को घसीट कर शमशान गृह से 100 मीटर दूर सड़क के किनारे फेंक दिया गया और उसी के ऊपर साइकिल भी फेंक दी गई। मृतक की पहचान मक्खन सिंह (36) पुत्र पृथ्वी पाल सिंह निवासी गूंगेमऊ थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने घर वालों को सूचित दिया पुलिस की सूचना पर पहुंचे घर वालों ने बताया कि वह श्मशान गृह में केयरटेकर का काम करता था उसकी शादी नहीं हुई थी। अज्ञात लोगों के द्वारा मक्खन की हत्या की गई है।

घटनास्थल से मिले यह सबूत

मक्खन की हत्या कर उसके चेहरे पर वार करते हुए उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। मक्खन जिस श्मशान गृह का केयरटेकर था उसी शमशान गृह से लगभग 100 मीटर दूर इंटरलॉकिंग के किनारे उसकी लाश मिली है लाश के ऊपर साइकिल फेंकी गई थी। शमशान ग्रह के अंदर खून के धब्बे टूटे हुए ईंट के टुकड़े जिसमें खून लगे थे और लकड़ी की एक मोटी पटरी जिसमें खून लगा हुआ था बरामद हुआ है। जिससे यह स्पष्ट है कि मक्खन की हत्या पहले शमशान गृह के अंदर की गई उसके बाद उसकी दुर्घटना दिखाने के लिए सड़क के किनारे लाश को फेंक दिया गया।

घटनास्थल पर पहुंचे उच्चअधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र और फॉरेंसिक टीम के साथ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे बड़ी ही बारीकी से उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिजन से वार्ता करते हुए पूरी जानकारी हासिल की।

ASP ने बताया

मीडिया से बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नंदलालपुर से हारीमऊ जाने वाले रास्ते पर एक डेड बॉडी मिली है। जिसकी शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि वह मक्खन सिंह है उसका गांव यहां से करीब 1 किलोमीटर दूर गूंगेमऊ है। यह डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है घटना की सूचना घर वालों को देते हुए फील्ड यूनिट बुला ली गई है। पंचायत मां और पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए घर वालों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बॉडी की स्थिति देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके साथ कोई घटना हुई है। तमाम जगह खून के निशान मिले हैं। हम लोग साक्ष्य संकलन कर रहे हैं जल्दी ही हम लोग पूरी घटना का वर्क आउट कर लेंगे। अभी हम लोग पूरी जांच कर रहे हैं और बाकी जो भी इनसे संबंधित लोग हैं उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही हम लोग घटना का अनावरण करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000