13 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, एक महीने से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश हुआ अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी इब्राहिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महीने से फरार था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 13 साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाले आरोपी इब्राहिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये एक महीने से फरार चल रहा था। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस के अनुसार, आरोपी इब्राहिम का आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है। उसके खिलाफ पहले भी पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले दर्ज थे।

अब नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले के साथ-साथ अवैध हथियार रखने के आरोप में उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला मुगलपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां 8 नवंबर को एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ आरोपी इब्राहिम ने खुलेआम बदसलूकी की थी। आरोपी की यह शर्मनाक हरकत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में आक्रोश फैल गया था।

पीड़ित परिवार ने 14 नवंबर को पुलिस से की थी शिकायत

अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। पीड़ित परिवार ने 14 नवंबर को मुगलपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पहले इब्राहिम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जीआईसी ग्राउंड के पास स्थित सुनसान खंडहरों में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही मुगलपुरा पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000