बाप ने की दरिंदगी की हदें पार; बिना बुर्के के मायके जाने पर की पत्नी की हत्या, दो बेटियों का किया कत्ल व आँखे भी निकाली

शामली के कांधला में पत्नी ताहिरा बिना बुर्के के मायके चली गई तो पति फारूख ने रात में उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मां की हत्या करते दो बेटियों ने देख लिया तो उन्हें भी मार डाला। इसके बाद तीनों के शव को घर में ही दबा दिया। 10 दिसंबर की रात गांव गढ़ी दौलत में हुई इस खौफनाक वारदात का खुलासा मंगलवार को हुआ।

आरोपी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने खोदाई कराई तो तीनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि गांव गढ़ी दौलत निवासी फारुख शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता है। वह अपने पिता दाउद व मां असगरी से अलग दूसरे घर में रहता है। उसके साथ पत्नी ताहिरा (32) व पांच बच्चे रहते थे।

उसकी सबसे बड़ी बेटी आफरीन (14), आसमीन (10), सहरीन (7), पुत्र बिलाल (9) व अरशद (5) हैं। उसकी अपने माता पिता से बोलचाल नहीं थी। करीब छह दिन से फारूख की पत्नी व दो बेटियां आफरीन व सहरीन घर से लापता चल रहे थे। इस पर फारूख के पिता दाउद को शक हुआ।

दाउद ने फारूख से उसकी पत्नी व बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उन्हें शामली में किराये के मकान में रखा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दाउद ने मंगलवार की शाम पुलिस को इसकी जानकारी दी। दाउद ने पुलिस से अपने बेटे पर तीनों की हत्या करने का शक जताया। इसके बाद पुलिस ने फारूख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में फारूख ने बताया कि एक माह पूर्व फारुख और उसकी पत्नी ताहिरा की रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति बच्चों और उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। जिस पर वह झगड़ा कर अपने मायके मुजफ्फरनगर के नारा गांव में बिना बुर्का लगाए ही चली गई थी। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने शादी के बाद से ही पत्नी को पर्दे में रखा था। कभी भी वह बिना बुर्का लगाए घर से बाहर नहीं निकली थी।

आरोपी पिता ने दरिंदगी की हदें की पार, बेटी की एक आंख भी निकाली

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतका आफरीन की एक आंख भी बाहर निकली मिली। साथ ही मोटा डंडा मिला जो खून से लथपथ था।

आशंका जताई जा रही है कि डंडे से आरोपी ने बेटी की एक आंख भी फोड दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रात 9 से दस बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया था।

मदरसे में पढ़ा है फारुख

पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह मदरसे में पांचवी तक बढ़ा था। इसके बाद उ सने पढ़ाई छोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के चेहरे तक पर शिकन नहीं है।

दस से अधिक बार हुई पंचायत, फिर भी नहीं बच सकी जान

मृतका के पिता ने बताया कि आए दिन फारुख बेटी को परेशान करता था। दस से अधिक बार गढ़ी दौलत और मायके में पंचायतें भी हुई। मगर हर बार हम शर्म के कारण बेटी को भेज देते थे। पंचायत के बावजूद बेटी की जान नहीं बच सकी। यदि उन्हें पता होता तो वह कभी भी बेटी को नहीं भेजते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000