बुर्का न पहनने पर ट्रिपल मर्डर: पत्नी को नींद से जगाकर मारी गोली, फिर दो बेटियों की ली जान; लाशों को आंगन में दफनाया

उत्तर प्रदेश के शामली में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक युवक ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने को लेकर हुए घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
यहीं नहीं, पत्नी की हत्या के बाद दो नाबालिग बेटियों की भी जान ले ली। इसके बाद आरोपी ने तीनों शवों को घर के आंगन में पहले से खोदे गए सेप्टिक टैंक में दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का नाम फारुख है। वह एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था और अपने पिता व भाइयों से अलग मकान में रह रहा था। फारुख के पांच बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल है। आरोप है कि फारुख अपनी पत्नी ताहिरा और बेटियों आफरीन (16 वर्ष) व सहरीन (14 वर्ष) पर पर्दे में रहने का दबाव बनाता था। पत्नी ताहिरा को यह बात स्वीकार नहीं थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। फारुख इसे अपनी सामाजिक बेइज्जती मानता था।

10 दिन से गायब थीं बेटियां

करीब 10 दिन पहले ताहिरा और दोनों बेटियां अचानक लापता हो गई। फारुख के पिता दाउद को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब फारुख से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन सख्ती से की गई पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में फारुख ने बताया कि पत्नी और बेटियां बिना बुर्का पहने घर से बाहर निकलती थीं, जिससे वह नाराज था। इसी बात से नाराज होकर उसने तीनों की हत्या की। उसने कैराना से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदे और घर के आंगन में सेप्टिक टैंक खुदवाया। घटना के समय पत्नी ताहिरा मायके में थी, जिसे फारुख ने घर बुला लिया।8 दिसंबर की रात उसने चाय के बहाने सो रही पत्नी को जगाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों बेटियां जाग गईं। फारुख ने बड़ी बेटी आफरीन को भी गोली मार दी, जबकि छोटी बेटी सहरीन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

तीनों शवों को सेप्टिक टैंक में दफनाया

हत्या के बाद आरोपी ने तीनों शवों को सेप्टिक टैंक में दफना दिया। परिजनों और गांव वालों को गुमराह करने के लिए उसने यह कहानी गढ़ी कि वह पत्नी और बच्चों के साथ शामली में किराये के मकान में रह रहा है।
जब कई दिनों तक ताहिरा और बच्चियों का कोई पता नहीं चला तो परिवार का शक गहराया और पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार देर शाम फारुख की निशानदेही पर पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई, जहां से तीनों शव बरामद हुए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा महिला और दो बच्चियों के लापता होने की सूचना दी गई थी। जांच के दौरान पति से पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000