9वीं मंजिल से कूदकर किशोर ने दी जानः पिता बोले- ट्यूशन टीचर के डांटने पर लगाई छलांग, मां ने कहा- पति मिलने नहीं देते थे

नवाबगंज थानाक्षेत्र के पॉश इलाके एनआरआई सिटी की 9वीं मंजिल से किशोर ने कूद कर जान दे दी। पिता ने बताया कि ट्यूशन टीचर के डांटने पर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। वहीं किशोर ने मां ने पति पर बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पति बेटे से मिलने नहीं देते थे। दबाव बनाने पर उसे कमरे में बंद कर पीटते थे। किशोर की मां बोस्की त्रिपाठी ने बताया कि उसके पति सुधांशु त्रिवेदी शराब के लती हैं। घर में नशे में धुत होकर लंबे समय से मारपीट करते हैं, इसलिए उनका कोर्ट में तलाक और घरेलू हिंसा का मुकदमा चल रहा है, वह उसकी देखभाल नहीं करते थे। मुकदमे होने के बाद से बेटे प्रखर को लगातार जबरन अपने पास रखकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। बताया कि कोर्ट के आदेश पर महीने में एक बार मां से मिलने की अनुमति होने पर भी सुधांशु मिलने नहीं दे रहे थे और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। बोस्की ने बताया कि मुलाकात के दौरान प्रखर ने उन्हें बताया था कि सुधांशु उसके साथ मारपीट करते। किसी को न बताने की धमकी देते थे। इन सब कारणों से वह परेशान चल रहा था। पीड़ित मां का आरोप है कि उनके पास आने की गुजारिश पर पति बेटे को कमरे में बांध कर पीटते थे। घटना की जानकारी पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूछताछ में मृतक के पिता ने बताया कि ट्यूशन टीचर के डांटने पर बेटे ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000