पुलिसवालों की अनोखी तरकीब: फेरीवाले बनकर ईरानी गैंग को पकड़ने के लिए पुलिसवालों ने बेचे कंबल, गैंग के दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में दिनदहाड़े लूट करने वाले फर्जी पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अनोखी तरकीब अपनाई।फेरीवाले का भेस बनाकर पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के इलाके में कंबल और फल बेचे और मौका मिलते ही ईरानी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों पर कट्टा अड़ाकर कपड़ा व्यापारी से सोने की चेन और अंगूठी लूटने का आरोप है।फिल्मों में आपने कई बार देखा होगा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए किस तरह पुलिस अधिकारी रूप बदलते हैं और मौका मिलते ही अपराधी को धर दबोचते हैं। ऐसे कई पुलिस किरदार आज भी लोगों के मन में रचे-बसे हैं। 

कुछ इसी तरह की तरकीब मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने भी अपनाई। पुलिस को लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी।  उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने फेरीवाले का रूप धारण किया। पुलिसकर्मी फेरीवाला बनकर अपराधियों के इलाके में कंबल और फल बेचते नजर आए।

उन्होंने फेरीवालों की तरह आवाज लगाई और जैसे ही आरोपी दिखाई दिए, तय योजना के मुताबिक उन्हें धर दबोचा। इन आरोपियों पर खंडवा में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट करने का आरोप था। घटना के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दिनदहाड़े व्यापारी से लूट का मामला सामने आया था। इसके बाद पदम नगर थाना पुलिस ने ईरानी गैंग के दो सदस्यों को नर्मदापुरम जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों कासिम और अयान से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है और लूटी गई सोने की चेन व अंगूठियों को लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपियों ने पिछले महीने की 12 तारीख को शहर के व्यस्ततम पड़ावा रोड पर कपड़ा व्यापारी हशमत गुरबानी को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रोका। उन्होंने व्यापारी से कहा कि आगे लूट की वारदात हुई है, इसलिए आप अपने सोने के जेवर उतारकर रख लीजिए। जैसे ही व्यापारी ने जेवर उतारे, आरोपियों ने कट्टा अड़ाया और धक्का-मुक्की कर सोने की चेन और अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। मामला भाजपा नेता और व्यापारी से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ को लेकर एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि पिछले महीने व्यापारी से हुई लूट की घटना को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम को नर्मदापुरम जिले में ईरानी गैंग से जुड़े आरोपियों की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस टीम ने भेस बदलकर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ लूट, मारपीट और ठगी के करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000