पति को आया हार्ट अटैक: अस्पतालों का चक्कर लगाती व मदद के लिए गुहार लगाती रही पत्नी, फिर सड़क हादसे में हुई पति की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु की घटना है। पत्नी बीमार पति को लेकर अस्पतालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन न तो इलाज मिला और न ही एम्बुलेंस। इसी बीच, स्कूटी से जाते वक्त हादसा हो गया। बाद में एक कैब ड्राइवर ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक शख्स को हार्ट अटैक आया। उसकी पत्नी इलाज की उम्मीद में शहर के अस्पतालों के चक्कर लगाती रही, लेकिन कहीं भी न तो पति का इलाज किया गया और न ही एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। मजबूर होकर दंपति स्कूटी से ही दूसरे अस्पताल की ओर निकले, तभी रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पत्नी काफी देर तक राहगीरों से मदद की गुहार लगाती रही। आखिरकार एक कैब ड्राइवर ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वेंकटरमनन के रूप में हुई है।

उसे अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। घबराई पत्नी उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां बताया गया कि उस समय कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं है। इसके बाद दंपति दूसरे अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसे स्ट्रोक आया है और उसे किसी बड़े अस्पताल में जाना चाहिए।

मदद के लिए गुहार लगाती रही पत्नी

पत्नी का आरोप है कि इस दौरान पति को न तो कोई आपातकालीन उपचार दिया गया और न ही एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इलाज की आस में पति-पत्नी मजबूरन बाइक से ही दूसरे अस्पताल की ओर रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वेंकटरमनन सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे।

पत्नी बदहवास होकर हर गुजरती गाड़ी से मदद की गुहार लगाती रही। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वह हाथ जोड़कर रोती हुई राहगीरों से सहायता मांगती रही, लेकिन किसी ने रुकने की जहमत नहीं उठाई। सड़क पर वाहन गुजरते रहे, लेकिन मानवता कहीं नजर नहीं आई।

कैब ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल

हालांकि, एक कैब ड्राइवर ने इंसानियत दिखाते हुए घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने वेंकटरमनन को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। पत्नी विधवा हो गई और दो मासूम बच्चे एक पांच साल का बेटा और 18 महीने की बेटी अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया।

इस घटना ने न केवल मेडिकल सिस्टम की लापरवाही, बल्कि समाज की उदासीनता को भी उजागर किया है। मृतक की मां ने अपने बेटे को अपना एकमात्र सहारा बताया और सरकार से स्वास्थ्य आपातकालीन सेवाओं को गंभीरता से लेने की अपील की। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार ने वेंकटरमनन की आंखें दान कर दीं, ताकि किसी और की जिंदगी रोशन हो सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000