घर बेचा, सरकारी नौकरी छोड़ी, अब बेटा धोनी संग खेलेगाः आगरा के कार्तिक 14.20 करोड़ में बिके तो रोने लगे, बोले- अब कर्ज खत्म हो जाएगा

आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आगरा के कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा। कार्तिक का बेस प्राइस महज 30 लाख रुपए था। उम्मीद से ज्यादा बोली लगते ही कार्तिक भावुक हो गए और अपनी मां के गले लगकर रो पड़े। इस दौरान पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू थे। कार्तिक के चयन की खबर मिलते ही उनके घर में जश्न का माहौल बन गया। आसपास के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे। लोगों ने कार्तिक को फूलमालाएं पहनाईं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। परिवार और मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कार्तिक की इस सफलता ने पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है। कार्तिक को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता मनोज शर्मा ने अपना घर, अपनी दुकान तक बेच दी। लोन लिए। कार्तिक की प्रैक्टिस के लिए सबकुछ किया। प्रैक्टिस करवाने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी। जैसे ही उन्हें पता चला कि बेटा एमएस धोनी की टीम से खेलेगा, वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। कहा- बेटे ने सपना पूरा किया है। अब सारे कर्ज खत्म हो जाएंगे।

पहले कार्तिक के परिवार के बारे में जान लीजिए…

कार्तिक का परिवार आगरा के बोदला क्षेत्र में रहता है। उनके माता-पिता कार्तिक के साथ भरतपुर में रहते हैं, क्योंकि डोमेस्टिक लेवल पर कार्तिक राजस्थान के लिए खेलते हैं। कार्तिक तीन भाई हैं। क्रिकेट में उनके सबसे बड़े रोल मॉडल उनके पिता मनोज शर्मा हैं। वे खुद लोकल लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन चोट के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। इसलिए उनकी इच्छा थी कि तीनों भाइयों में से कोई उनका सपना पूरा करे। अब कार्तिक धोनी संग खेलते नजर आ सकते हैं। छोटा भाई अनमोल भी क्रिकेट खेलता है, जबकि उससे छोटा एक और भाई प्रिंस है।

कार्तिक के पिता ने कहा- उम्मीद से ज्यादा की लगी बोली पिता मनोज शर्मा ने कहा- आईपीएल के इतिहास में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे महंगे नामों में अब कार्तिक का नाम भी शामिल हो गया है। कार्तिक की मेहनत आज रंग लाई है। उसका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। हमें उम्मीद थी कि 5 से 6 करोड़ रुपए तक बोली लगेगी, लेकिन उसे 14 करोड़ रुपए से ज्यादा में खरीदा गया, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कार्तिक को क्रिकेटर बनाने के लिए मैंने बहुत कुछ दांव पर लगाया। अपनी दुकान, घर और जेवर तक बेचने पड़े। सरकारी नौकरी भी छोड़ दी, ताकि उसे प्रैक्टिस करा सकूं। अभी भी कई लोगों का मुझ पर कर्ज है, जो अब जाकर चुकाया जा सकेगा।

शुरुआत में कार्तिक ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेलता था, लेकिन राजस्थान में उसे मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का मौका मिला। इसी वजह से वह अब मिडिल ऑर्डर का विस्फोटक बल्लेबाज बन गया है। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह की तैयारी के साथ कार्तिक आगे बढ़ रहा है, वह अच्छा प्रदर्शन करेगा और जल्द ही टीम इंडिया में भी नजर आएगा।

कार्तिक की मां बोलीं- बेटे ने 4 गुना वापस कर दिया

कार्तिक की मां ने कहा- आज बेटे ने हमारी सारी इच्छाएं पूरी कर दी हैं। उसकी सारी मेहनत सफल हो गई। मेरे पास अपने बेटे के लिए शब्द नहीं हैं। मेरा बेटा बहुत सीधा और संस्कारी है। वह माता-पिता की हर बात मानता है। हमने जो कहा, उसने वही किया, कभी अपनी मनमानी नहीं की। आज मेरे बेटे ने अपने पिता का नाम रोशन कर दिया है। उसके पिता ने उसके लिए जितनी मेहनत और त्याग किया, आज कार्तिक ने उसका चार गुना फल हमें लौटा दिया है।

क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी सरकारी नौकरी

कार्तिक के चाचा महेश शर्मा ने बताया- मैं और मेरे बड़े भाई मनोज शर्मा दोनों बचपन से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। हम दोनों यूनिवर्सिटी लेवल तक क्रिकेट खेले, लेकिन कुछ कारणों से आगे अपना सफर जारी नहीं रख सके और हमें क्रिकेट छोड़ना पड़ा।

क्रिकेट के लिए हम दोनों भाईयों ने अपनी-अपनी सरकारी नौकरियों से भी इस्तीफा दे दिया था। मैं लखनऊ में आवास विकास विभाग में सरकारी कर्मचारी था, जबकि कार्तिक के पिता मनोज शर्मा सरकारी शिक्षक रहे हैं। बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए उन्होंने भी अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी। आज भगवान ने उस त्याग का फल दिया है।

कार्तिक के ताऊ बोले- बल्लेबाजी पर पिता-पुत्र के बीच बहस होती थी

कार्तिक के ताऊ श्रीभगवान शर्मा ने बताया- कार्तिक ने चौथी कक्षा में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उसे क्रिकेटर बनाने के लिए उसके पिता ने अपनी पांच दुकानें, 2 प्लॉट और जेवर तक बेच दिए, लेकिन कार्तिक की क्रिकेट ट्रेनिंग कभी नहीं रुकने दी।

जब कार्तिक अच्छा स्कोर नहीं कर पाता था या मेहनत में कमी करता था, तो उसके पिता उसे डांटते भी थे। कई बार खराब बल्लेबाजी को लेकर पिता-पुत्र के बीच कई दिनों तक नाराजगी और बहस बनी रहती थी।

कार्तिक के अलावा उसका छोटा भाई अनमोल भी राजस्थान बोर्ड से अंडर-14 क्रिकेट खेल चुका है। कार्तिक के बाद अब घर में दो और क्रिकेटर तैयार हो रहे हैं। कार्तिक के कमरे की अलमारियां ट्राफियों से भरी हुई हैं।
धोनी के साथ खेलेंगे

चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने को लेकर 19 साल के कार्तिक शर्मा ने कहा कि वह इस मौके से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, सीएसके जैसी टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए सपने जैसा है। कार्तिक ने यह भी बताया कि ऑक्शन से पहले सीएसके मैनेजमेंट ने उनसे बातचीत की थी। मैनेजमेंट ने कहा था कि वे उन्हें टीम में लेने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्तिक ने कहा, मैं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हूं, लेकिन टीम मुझे जिस भी क्रम पर मौका देगी, मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000