उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा का किया,अनावरण... उत्तराखंडसमाचार अपने गांव में गुरु महंत अवेद्यनाथ को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ By Ramesh Tiwari Rajdar On May 3, 2022 660 मंगलवार को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे,उत्तराखंड… देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम योगी अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “महाराज अवेद्यनाथ जी का जन्म यहीं हुआ था। आज अक्षय तृतीया की पावन तिथि है, मैं देवभूमि की धरती को नमन करता हूं।” सीएम योगी ने कहा कि उनके गुरु महंत अवेद्यनाथ साल 1940 के बाद से ही यहां आना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियां कुछ ऐसी रहीं जिसके कारण वो यहां ना आ सके। उन्होंने आगे कहा कि महंत अवेद्यनाथ को यहां की शिक्षा के बारे में चिंता रखते थे, उनका पूरा जीवन प्रेरणाश्रोत रहा है। यह कहते हुए सीएम योगी भावुक हो गए। उन्होंने उत्तराखंड से जुड़े अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए गांव के एक तालाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो कक्षा 9 तक की पढ़ाई पौड़ी गढ़वाल से ही किया था। अपने गुरुजनों को भी याद करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए। देहरादून 660 Share