कफ सिरप आरोपी संग अखिलेश यादव की फोटो, सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन कफ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीएम योगी ने कहा कि शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपी आलोक प्रताप सिंह के सपा से संबंध सामने आए हैं। अब आलोक प्रताप सिंह के साथ सपा प्रमुख की तस्वीर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगीयोगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस मामले में STF और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, समाजवादी पार्टी की संलिप्तता और सामने आएगी।

विधानसभा में  CM योगी ने समाजवादी से संबंध का जिस आरोपी का जिक्र किया था, उसकी तस्वीर सामने आई है।इसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ कफ सिरप मामले में आरोपी आलोक प्रताप सिंह की तस्वीर है। इसी फोटो का जिक्र मुख्यमंत्री योगी ने करते हुए समाजवादी पार्टी को घेरा है। जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी आलोक प्रताप सिंह ने लखनऊ महल जैसी संपत्ति बनाई थी और उसमें करोड़ों रुपये खर्च किए थे।इस मकान के कंस्ट्रक्शन की लागत लगभग 5 करोड़ रुपये थी। उसका कोडीन-बेस्ड कफ सिरप के गैर-कानूनी व्यापार और डायवर्जन में संलिप्तता का खुलासा हुआ था।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि एक राज्य-स्तरीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अभी मामले की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस और फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) के अधिकारी इस SIT का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जांच से पता चलेगा कि इस पूरे नेक्सस में किसे पैसा मिला और इससे जुड़ी सभी बातें सामने आएंगी।

सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा, यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पे थे आईना साफ करता रहा। सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर जहरीले कफ सिरप बेचे जाने की शिकायतों के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य में सिरप की स्मगलिंग की भी खबरें थीं, जिस पर बड़े पैमाने पर रोक लगाई गई।

समाजवादी पार्टी के विधायकों ने किया प्रदर्शन

इससे पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन के बाहर कफ सिरप कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों ने कोडीन कफ सिरप के साथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडे के नेतृत्व में किया गया।

सभी विधायक पोस्टर व बैनर लेकर पहुंचे। वहीं, केश वर्मा कोडीन सीरप का पोस्टर पहनकर विधानसभा कक्ष पर में पहुंचे। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वह मरीज हैं, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है, इसलिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर एवं मास्क लगाया है। उन्होंने कहा कि जब भी विपक्ष सवाल उठाता है, तो मुख्यमंत्री इसी तरह का बयान देते हैं और इसी तरह के आरोप लगाते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000