आशा वर्कर्स ने डीएम ऑफिस घेरा, प्रदर्शनः वेतन बढ़ाने और स्थायी नौकरी की मांग; बोलीं- 7 महीने से सैलरी नहीं मिली

कानपुर के डीएम ऑफिस में गुरुवार को सैकड़ों आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गईं। कलेक्ट्रेट के सामने वाली सड़क में बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। आशा वर्कर्स की मांग है कि हमारा वेतन बढ़ाकर 15 से 20 हजार रुपए किया जाए। आशा वर्कर्स धूप, बरसात और कड़ाके की ठंड में लगातार काम करती हैं। कई आशा ने बताया कि उन्हें 6 से 7 महीने से वेतन नहीं मिला, तत्काल वेतन भुगतान किया जाए। आशा को स्थायी किया जाए।

डीएम को ज्ञापन सौंपा

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह आशा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। आशा कार्यकर्ताओं ने उनको ज्ञापन सौंपा। डीएम ने उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया। बताते चलें कि इन्होंने तीन दिन पहले सीएमओ ऑफिस में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। वहां पर सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने ज्ञापन लिया और मांगों को लेकर शासन से बात करने का आश्वासन दिया था। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं की क्या मांगे हैं, जानिए आशा वर्कर्स ने कहा- हमारा वेतन बढ़ाकर 15 से 20 हजार रुपए किया जाए। आशा वर्कर्स धूप, बरसात और कड़ाके की ठंड में लगातार काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें कम पैसे मिलते हैं। कई आशा ने कहा- 6 से 7 महीने से वेतन नहीं मिला, तत्काल वेतन भुगतान किया जाए। आशा को स्थायी किया जाए।

आशा ने कहा- टुकड़ों में भुगतान किया जाता है, वह भी पूरा नहीं मिलता। ज्योति ने कहा कि घर या खुद की तबीयत खराब होने पर अधिकारियों द्वारा काम से निकालने की धमकी दी जाती है।आशा ने कहा- कम वेतन के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन इतने कम मानदेय में बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए। मानदेय बढ़ाया जाए, ताकि वे अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर अधिकारी बना सकें।

आशा वर्कर्स ने कहा, हमारी प्रमुख मांगें आशा वर्कर्स को 45/46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप राज्य स्वास्थ्य कर्मी का दर्जा देकर न्यूनतम वेतन, मातृत्व अवकाश, ईएसआई, भविष्यनिधि, ग्रेच्युटी और पेंशन, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 50 लाख का जीवन बीमा गारंटी, आशा कर्मियों के काम के घंटे तय करें। 2017 से अब तक लंबित भुगतानों को पूर्ण करने समेत अन्य जब तक पूरी नहीं होंगी, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000