महिला को जिंदा जलाने वाले 4 को उम्रकैदः संभल में घर में घुसकर बेटी के सामने मां से किया था गैंगरेप

संभल में गैंगरेप के बाद मंदिर के हवन कुंड में महिला को जिंदा जला दिया गया था। वारदात के साढ़े 7 साल बाद आए फैसले में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने हर दोषी पर एक लाख 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। पीड़ित परिवार ने सभी दोषियों को फांसी की सजा की मांग की थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश ने बताया- जुर्माने के 50-50 हजार रुपए मिलाकर 2 लाख रुपए पीड़ित परिवार को दिए जाएंगे। बाकी की राशि सरकारी खजाने में जमा होगी। वहीं, सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों ने कोर्ट के बाहर आते ही कहा कि हम निर्दोष हैं। हमने कुछ नहीं किया, हमें फंसाया गया है। इस मामले में एक आरोपी नाबालिग है। उसका अलग से ट्रायल हो रहा है। पुलिस चारों दोषियों को मुरादाबाद जिला कारागार से कोर्ट लेकर आई थी।

ममेरा भाई बोला- फैसले से संतुष्ट, हाई कोर्ट जाने के बारे में सोचेंगे

मृतका के ममेरे भाई ने बताया- हमने तो चारों को फांसी की सजा देने की मांग की थी, ताकि ये जेल से छूट ही न सकें और दूसरी बहन बेटियों के साथ कोई वारदात न कर सकें। लेकिन कोर्ट ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। हम फैसले से संतुष्ट हैं, ऊपरी अदालत में जाने के लिए अभी हम परिवार के साथ बैठकर बातचीत करेंगे, उसके बाद ही कोई निर्णय होगा।

संभल की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की महिला घर में अपने दो बच्चों के साथ थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करने गया था। 13 जुलाई, 2018 की रात करीब ढाई बजे गांव के रहने वाले आराम सिंह, भोना उर्फ कुंवरपाल, गुल्लू उर्फ जयवीर, महावीर और एक नाबालिग लड़का महिला के घर में घुस गए। महिला की 7 साल की बच्ची के सामने सभी ने उससे बारी-बारी से गैंगरेप किया।

महिला बेहोश हो गई, तो पांचों उसको छोड़कर भाग गए। होश में आने पर महिला ने पहले पति को कॉल की लेकिन कॉल पिक नहीं हुआ, उसके बाद डायल 100 पर कॉल की लेकिन कॉल नहीं लगा। उसके बाद अपने ममेरे भाई को कॉल कर आपबीती बताई। जब तक भाई और बाकी घरवाले महिला के घर पहुंचते, पांचों आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे।

महिला को जबरिया घर से उठा ले गए। उसके घर से करीब 20 मीटर दूर एक मंदिर के हवनकुंड में घास फूस डालकर उसे जिंदा जला दिया। आरोपियों को डर था कि अगर महिला ने किसी को कुछ बता दिया तो वे फंस जाएंगे।

घरवाले पहुंचे, तो महिला नहीं मिली

जब ममेरा भाई परिवार के लोगों को लेकर महिला के घर पहुंचा, तो वह वहां नहीं थी। उसकी 7 साल की बच्ची भी रोते-रोते सो गई थी। रिश्तेदार महिला को तलाशने लगे। मंदिर के हवनकुंड में उन लोगों ने आग देखी। पास गए तो देखा महिला उसमें जल रही थी। यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एसपी आरएम भारद्वाज समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। घर में महिला का की-पैड फोन और कपड़े पड़े मिले थे। जांच-पड़ताल कर कपड़ों को भी लैब ले जाया गया। जहां जांच के दौरान महिला के कपड़ों पर सीमन मिला था। इसके बाद डीएनए जांच हुई।

एसपी-एसओ समेत पूरी चौकी हुई थी सस्पेंड

महिला के लास्ट कॉल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, शुरुआत में पुलिस इसे गैंगरेप मानने से इनकार करती रही। मामला सुर्खियों में आने के बाद सीएम ऑफिस ने सख्ती दिखाई।

सीएम योगी के निर्देश के बाद तत्कालीन एसपी राधे मोहन भारद्वाज (अब रिटायर) समेत रजपुरा थाने के थाना प्रभारी सहित पूरी टीसीएल चौकी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद वहां आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद को..एसपी बनाकर भेजा गया।

महिला की बेटी-ममेरे भाई ने दी गवाही

सहायक जिला शासकीय एडवोकेट हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया- कोर्ट में ट्रायल के दौरान महिला के ममेरे भाई और 7 साल की बेटी गवाह रहे। उनकी गवाही ने केस में अहम भूमिका निभाई। दोषियों के कपड़े बरामद कर फोरेंसिक लैब भेजे गए थे। कपड़ों पर उनके कपड़ों पर सीमन के निशान पाए गए। महिला और उसके ममेरे भाई के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी रिकॉर्ड में ली गई।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला केस

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने आराम सिंह, भोना उर्फ कुंवरपाल, गुल्लू उर्फ जयवीर और महावीर को धारा दोषी करार दिया।

हालांकि, महिला का पूरा परिवार कोर्ट से दोषियों को फांसी की सजा मिलने की उम्मीद लगाए था। महिला के ममेरे भाई का कहना है कि दोषियों को फांसी मिलने के बाद ही बहन की आत्मा को शांति मिलेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000