लखनऊ से दिल्ली और मुंबई का सफर हुआ महंगा, शताब्दी और पुष्पक जैसी ट्रेनों का जानें नया किराया

लखनऊ।अब ट्रेन में सफर करना महंगा होगा।रेलवे ने यात्रियों के किराये में 10 से 50 रुपये तक की वृद्धि की है। 215 किलोमीटर से अधिक दूरी के सफर पर साधारण श्रेणी में एक पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया गया है। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें भी महंगी हो जाएंगी।ये 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा। लखनऊ से लंबी दूरी करने वाले यात्रियों की जेब पर शुक्रवार से बोझ बढ़ेगा।लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अधिकतम किराया 10 से 15 रुपये,मुंबई का 25 से 30 रुपये,जम्मूतवी का 22 से 25 रुपये और चंडीगढ़ का किराया 11 से 13 रुपये तक बढ़ेगा।लखनऊ मेल की फर्स्ट,सेकेंड, थर्ड एसी,थर्ड एसी इकोनॉमी और स्लीपर का किराया अभी क्रमश: 1970 रुपये, 1180 रुपये, 845 रुपये, 758 रुपये और 330 रुपये है।ये 26 दिसंबर से बढ़कर 1980, 1190, 855, 795 व 340 रुपये होने की संभावना है।शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया अभी 2165 और 1405 रुपये है। ये 2176 रुपये और 1416 रुपये हो जाएगा।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्स्प्रेस के फर्स्ट,सेकेंड, थर्ड एसी और स्लीपर का किराया 26 दिसंबर से 4105 रुपये, 2444 रुपये, 1724 रुपये और 679 रुपये तक होने की संभावना है।बेगमपुरा एक्सप्रेस का किराया फर्स्ट,सेकेंड,थर्ड एसी और स्लीपर में 3230 रुपये, 1930 रुपये, 1375 रुपये और 540 रुपये हो जाएगा। बताते चलें कि रेलवे बोर्ड ने रविवार को इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया।इसके मुताबिक किराये के ढांचे को तर्कसंगत बनाया गया है।रेलवे को बढ़े किराये से 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।रोज यात्रा करने वाले यात्रियों और कम दूरी का सफर करने वालों पर बोझ नहीं डाला गया है।हालांकि पहले से रिजर्वेशन करा चुके रेल यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया नहीं लिया जाएगा।रेलवे के मुताबिक लोकल (उपनगरीय सेवा) ट्रेनों और मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे की ओर से ट्रेन टिकट के दाम में इस साल की दूसरी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जुलाई की पहली तारीख को किराया बढ़ाया गया था। तब भी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में 1 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000