नशीले कफ सिरप कांड में ईडी की जांच में बड़ा खुलासा, सवा दो करोड़ बोतल सिरप बेचकर हुई 500 करोड़ की तस्करी

लखनऊ। नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले सिंडिकेट की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पूरी तस्करी का मामला सामने आया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों में शामिल शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल ने झारखंड की राजधानी रांची की शैली ट्रेडर्स के जरिये अकेले 2.24 करोड़ सिरप की बोतलों को बेचा।

दोनों ने 500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की कफ सिरप की तस्करी की।नेताओं और माफिया के संरक्षण की वजह से शुभम दुबई भागने में कामयाब रहा। ईडी उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने जा रहा है। ईडी को बीते दिनों शुभम जायसवाल और उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी में इसके पुख्ता सुराग मिले हैं।

शुभम के पुश्तैनी घर से बरामद दस्तावेजों में आधा दर्जन से अधिक नेताओं,एक बहुचर्चित माफिया और दो ड्रग इंस्पेक्टरों को दी गई रकम का ब्योरा भी हाथ लगा है। छापे के दौरान दिल्ली की एबॉट कंपनी से खरीदे गए फेंसेडिल सिरप के बिल और फर्जी फर्मों के लेनदेन का ब्योरा भी पाया गया है, जिससे एबॉट कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अधिकारियों को शक है कि शुभम को फर्जी बिलिंग के लिए बंद हुई फर्मों का ब्योरा ड्रग इंस्पेक्टरों ने मुहैया कराया था। साथ ही जिन फर्मों के लाइसेंस निरस्त हो चुके थे, उनका नाम-पता आदि भी दिया था। इसी से अब ईडी के अधिकारी वाराणसी में बीते तीन साल के दौरान तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टरों के बारे में पता लगा रहे हैं, जिनसे जल्द पूछताछ करने की तैयारी है।

जांच में ये भी सामने आया है कि शुभम ने 13 जिलों की 177 फर्मों के नाम पर फर्जी बिलिंग की, जबकि सिरप की पूरी खेप त्रिपुरा भेज दी ताकि उसे बांग्लादेश तस्करी किया जा सके। दूसरी ओर नशीले कफ सिरप का निर्माण करने के बाद दागी फर्मों को सुपर स्टॉकिस्ट बनाकर आपूर्ति करने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ पुलिस जल्द एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है।

इसमें हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एबॉट फार्मास्युटिकल्स भी शामिल है, जिसने सबसे ज्यादा सिरप की आपूर्ति की थी। कंपनी पहले विभोर राणा और विशाल सिंह को सिरप की आपूर्ति कर रही थी। जब उनका माल पकड़ा जाने लगा तो उसने शुभम जायसवाल को सुपर स्टॉकिस्ट बना दिया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब स्थित लेबोरेट फार्मा भी रडार पर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000