बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना: पति से तलाक, दूसरे मर्द से नजदीकियां, महिला ने कर लिया सुसाइड

कर्नाटक के बल्लारी में एक तलाकशुदा महिला का किसी और शख्स से अफेयर चला। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि महिला ने जान दे दी। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। कर्नाटक के बल्लारी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है।

यहां पति से अलग रह रही 23 साल की मुन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मुन्नी ने एक दर्दनाक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने साथ हुए कथित अन्याय का जिक्र किया और कुछ लोगों के नाम भी लिए। यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। घटना बल्लारी के हुसैन नगर इलाके की है।

मुन्नी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते एक साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रह रही थी। जीवन में अकेलेपन और संघर्ष के बीच मुन्नी एक ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी, जहां वह मेकअप और मेहंदी लगाने का काम करती थी। परिवार वालों के अनुसार, हाल ही में उसकी दूसरी शादी की तैयारी भी चल रही थी।

घर वाले बोले- उसे तुम भाई ही मानो

इसी दौरान मुन्नी की दोस्ती मोहम्मद शेखावल्ली नाम के एक विवाहित व्यक्ति से हो गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकी रिश्ते में बदल गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने मुन्नी को पहले ही समझाया था कि शेखावल्ली को वह भाई की तरह माने, क्योंकि वो विवाहित है और इस तरह का रिश्ता सामाजिक और नैतिक रूप से गलत है। बावजूद इसके, दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मुन्नी और शेखावल्ली के बीच लगातार विवाद हो रहे थे। दोनों के बीच झगड़े बढ़ गए थे और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका था। इसी मानसिक तनाव के चलते 21 दिसंबर की रात, जब घर में कोई मौजूद नहीं था, मुन्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने खुद को डिप्रेशन में बताया।

मुन्नी के परिवार ने लगाया ये आरोप

परिवार का आरोप है कि शेखावल्ली ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भरत रेड्डी गांधी नगर पुलिस थाने पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल, बल्लारी के गांधी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुन्नी के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और वीडियो समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000