पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डालाः बहन के घर से शराब पीकर लौटी थी, मर्डर के बाद खून धुलते पकड़ी गई

कानपुर में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बुधवार रात बहन के घर से शराब पीकर लौटी पत्नी ने पति पर 10 से 15 वार किए। इसके बाद घर से एक किलोमीटर दूर रहने वाले ससुराली के लोगों को एक्सीडेंट की जानकारी दी। तुरंत परिजन घर पहुंचे तो महिला घर में फैला खून साफ करने में जुटी थी। परिजनों की सूचना पर बिठूर पुलिस पहुंची। पति की सांसें चल रही थी। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल, फिर हैलट ले जाया गया, यहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान 45 साल के पप्पू ने दम तोड़ दिया।

चार साल पहले बेटे-बहू ने मां को घर से निकाल दिया था मां बिटोला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू आए दिन बेटे पप्पू से झगड़ा करती थी। चार साल पहले बेटे-बहू ने हम लोगों को घर से निकाल दिया। इसके बाद से मैं पति और छोटे बेटों संतोष, जीतू के साथ घर से एक किलोमीटर दूर झोपड़ी बनाकर रहने लगे। बताया कि बहू शराब की लती थी, आए दिन नशे में धुत होकर पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

काम से पति लौटा तो झगड़ा हुआ

मां बिटोला ने बताया- बुधवार सुबह 9 बजे बहू वीरांगना, पौत्र जय के साथ पनकी में रहने वाली अपनी दो शादीशुदा बहनों से मिलने के लिए गई थी। बेटा पप्पू काम पर गया था। शाम 7 बजे बहू जब घर वापस आई तो शराब के नशे में थी। पप्पू के घर लौटने पर उसका झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर एक के बाद एक करीब 10-15 वार कुल्हाड़ी से कर दिए।

पति तड़पने लगा तो सास को एक्सीडेंट की सूचना दी

पत्नी से हमले से पप्पू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जमीन पर तड़पने लगा। कुछ देर बाद पत्नी वीरांगना एक किमी दूर अपनी सास के घर पहुंची। वहां पति पप्पू के एक्सीडेंट की जानकारी दी। फिर भागकर वीरांगना घर लौट आई।

पप्पू की मां और भाई थोड़ी देर में पप्पू के घर आए। देखा तो वीरांगना घर में फैला खून धोने में जुटी थी। सिलाई का काम करने वाले भाई संतोष का आरोप है कि हम लोग भाई को अस्पताल ले जाने लगे तो भाभी झगड़ा करने लगी। गालियां देने लगी। इसके बाद उसने बिठूर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर बिठूर थाना के टिकरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के पप्पू ने दम तोड़ दिया।

पप्पू भी कभी-कभी पत्नी के साथ शराब पीता था

पप्पू की मां का कहना है कि जब भी बहू अपनी बहन के घर जाती थी, तो वहां से शराब पीकर आती थी। बहू शादी से पहले से ही शराब पीती थी। अक्सर वह अकेले ही गांव के ठेके में चली जाती थी। पप्पू भी कभी-कभी पत्नी के साथ शराब पीता था। दोनों के बीच अक्सर ही शराब पीने के बाद झगड़ा होता था। बांदा में पिछले साल पत्नी वीरांगना ने ससुरल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा लिखवाया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000