“हमारा इलाका नहीं है”, पड़ा रहा शव, सीमा विवाद में 7 घंटे जमीन नापती रही 4 थानों की पुलिस

राजधानी के पास फतुहा में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जहां सीमा विवाद में चार-चार थानों की पुलिस उलझी रही और ट्रेन से गिरे युवक का शव करीब सात घंटे तक रेल लाइन के नीचे पड़ा रहा। मामले में देर रात फतुहा थाना ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राज्य में पुलिसिंग को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। राज्य सरकार भले ही पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात करती हो, लेकिन राजधानी से सटे फतुहा में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां सीमा विवाद में एक-दो नहीं बल्कि चार-चार थानों की पुलिस उलझी रही और करीब 7 घंटे से भी ज्यादा समय तक शव रेल लाइन के नीचे पड़ा रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी से सटे फतुहा स्टेशन और बंका घाट स्टेशन के बीच जेठुली गांव के पास पोल नंबर 525/13 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे स्थानीय लोगों को हुई।

उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन सीमा विवाद में उलझी चार-चार थानों की पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। नतीजतन, अज्ञात युवक का शव करीब सात घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि यह घटना अप लाइन पर हुई। ट्रेन से गिरने के बाद शव रेल पुलिया के नीचे गिर पड़ा, जबकि उसका शॉल रेल ट्रैक में ही फँसा रह गया।

फतुहा और बंका घाट रेल थाने की पुलिस को घटना की जानकारी थी, लेकिन दोनों ने इसे स्थानीय थाना क्षेत्र बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय नदी थाना की पुलिस भी वहाँ पहुँची, लेकिन उसने भी यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि शव रेलवे ट्रैक के पश्चिम में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आता।

अंत में, देर रात करीब 10 बजे फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह घटना हुई, वह फतुहा रेलवे स्टेशन और बंका घाट रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल से अलग क्षेत्र में आता है।

दोनों रेल थानों का तर्क था कि आउटर सिग्नल के बाहर की घटना स्थानीय थाना देखता है, जबकि नदी थाना का तर्क था कि रेल की अप लाइन पश्चिम दिशा में है, इसलिए यह उनके क्षेत्र में नहीं आता। वहीं फतुहा थाना का कहना था कि शव पुलिया के नीचे था, इसलिए यह नदी थाना क्षेत्र में आता है। पूरा मामला इसी विवाद में उलझा रहा। हालांकि, फतुहा के SDPO अवधेश कुमार ने थानों के बीच विवाद होने की बात से इनकार किया। उनका कहना है कि शव को फतुहा थाना ने ही उठाया है। आने-जाने में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000