सीसीटीवी बने ब्लैकमेल के हथियार,हाईवे और ट्रेन से वीडियो लीक कर रहे स्टाफ,केसे लगे लगाम

लखनऊ। अपराध के कई मामलों को सुलझाने में मददगार साबित होते रहे सीसीटीवी वीडियो खुद अपराध का कारण बन रहे हैं।एक्सप्रेसवे,ट्रेन और दूसरी सार्वजनिक जगहों पर कानून-व्यवस्था और अपराध की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर रहे कर्मचारी ही इसके वीडियो का इस्तेमाल बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग में कर रहे हैं।सार्वजनिक जगहों पर नैतिक या अनैतिक और सीमित या असीमित प्रेम प्रदर्शन या शारीरिक संबंध के वीडियो लीक होने की संख्या बढ़ रही है।सीसीटीवी फुटेज पर नजर रखने के लिए तैनात स्टाफ की नीयत खराब होने के बढ़ते मामलों पर कैसे लगाम लगे,यह सवाल गंभीर होता जा रहा है।

बता दें कि स्टाफ द्वारा सीसीटीवी वीडियो लीक करने का ताजा मामला नमो भारत ट्रेन से आया है।चलती ट्रेन में एक लड़का-लड़की सेक्स करते हुए नजर आ रहे हैं।ट्रेन का परिचालन करने वाली कंपनी एनसीआरटीसी ने इस मामले को लेकर अपने कर्मचारी के साथ-साथ लड़का-लड़की पर पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज करा दिया है।नवंबर का वीडियो दिसंबर में लीक होने के बाद जवाबदेह स्टाफ को बर्खास्त भी कर दिया गया है।लड़का-लड़की की पहचान जाहिर नहीं की गई है,लेकिन बताया गया है कि दोनों एक ही कॉलेज के स्टूडेंट हैं।वीडियो लीक होने के बाद लड़का-लड़की सदमे में हैं और दोनों का परिवार सोशल मीडिया पर लगातार चल रहे वीडियो से परेशान है।यह अभी साफ नहीं है कि स्टाफ ने लड़का-लड़की को पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए संपर्क किया था या नहीं। वीडियो लीक करने का मकसद भी पुलिस जांच का विषय है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किस का वीडियो दिखाकर पति-पत्नी से वसूले 32 हजार

सुल्तानपुर में हलियापुर क्षेत्र में दिसंबर महीने की शुरुआत में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पति-पत्नी के वीडियो निकालकर उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने के आरोप लगे थे।मामला सीएम तक पहुंचने के बाद टोल स्टाफ बर्खास्त कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले की शिकायत की थी।बर्खास्त टोल कर्मचारी पर आरोप लगा था कि उसने इस तरह के वीडियो बनाकर कपल के अलावा ट्रक वालों से पैसा वसूल रहे पुलिस वालों को भी ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे थे। अक्टूबर में एक नवविवाहित जोड़ा कैमरे में किस करते कैद हुआ तो उनको ब्लैकमेल कर 32 हजार रुपये वसूले गए। आरोपी को निकाल दिया गया,लेकिन सीसीटीवी वीडियो के ब्लैकमेलिंग के मकसद से दुरुपयोग के मामले थम नहीं रहे।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क पर गर्लफ्रेंड से सेक्स में नेता से वसूले 20 हजार

इसी साल मई महीने में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाजपा से जुड़े रहे मध्य प्रदेश के नेता मनोहर लाल धाकड़ का सड़क पर खुलेआम सेक्स करने का वीडियो वायरल हो गया था।वीडियो में कार में महिला और उनके बीच गाड़ी से उतरकर सड़क पर संबंध बनाने का स्कैंडल कैद हो गया था। इस मामले में भी यह बात सामने आई थी कि धाकड़ से 1 लाख रुपये मांगे गए थे, लेकिन मात्र 20 हजार रुपये देने के बाद सीसीटीवी वीडियो लीक कर दिया गया। केस में गिरफ्तार होने के बाद धाकड़ ने कहा था कि कार उन्होंने बेच दी थी और वायरल वीडियो में वो नहीं हैं। उस मामले में टोल के स्टाफ पर कार्रवाई की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000