जिदंगी से परेशान हूं, कहकर ट्रेन के आगे कूदा युवक: 6 माह पहले हुई थी शादी, कानपुर में 24 घंटे में तीन लोगों ने सुसाइड किया

जीवन से परेशान हो गया हूं। उद्देश्य पूरा नहीं हुआ और माता-पिता की सेवा भी नहीं कर पा रहे हैं। पत्नी से यह बातें कह कर घूमने निकले युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से पत्नी को हादसे की खबर दी तो कोहराम मच गया। 6 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।

मई माह में शादी हुई थी, टैटू के कारण पुलिस में भर्ती नहीं हो सका

मूलरूप से कन्नौज के गुरुसहायगंज जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय राहुल की शादी मई माह में कल्याणपुर के राधापुरम आवास विकास की रहने वाली निधि से हुई थी। परिवार में मां सरोज, तीन बड़े भाई अवधेश, अखिलेश, अरविंद हैं। अवधेश ने बताया कि शादी के पहले से राहुल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हाथ में बने टैटू के कारण उसका सलेक्शन नहीं हुआ था।

जिसके बाद वह डिप्रेशन में था और दिल्ली में एक होटल में फायर आफीसर की नौकरी कर रहा था। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। बीमार होने के कारण एक माह राहुल ससुराल आया था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को राहुल पत्नी से बात कर रहा था, इसके बाद कहा कि टहलकर आने की बात कहकर चला गया।

इसके बाद उसने कल्याणपुर स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक घंटे बाद पुलिस ने फोन करके घटना की जानकारी दी, जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। निधि ने बताया कि पति अक्सर कहते थे, जीवन में कुछ नहीं बचा। मकसद भी पूरा नहीं हो पाया और परिजनों से भी दूर हूं। इसी तनाव में यह कदम उठाया है।

क्रेन चालक ने फंदा लगाकर जान दी

मूलरूप से आजमगढ़ के महनाजपुर ओहानी निवासी किसान रविंद्र सिंह का 26 वर्षीय बेटा प्रशांत उर्फ अंकित क्रेन चालक था, परिवार में मां रीना व छोटा भाई विक्रम है। पिता ने बताया कि कानपुर में चल रहे रिंग रोड निर्माण के कारण डेढ़ साल प्रशांत यहीं रह रहा था। चचेरे भाई तरुण सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर की रात प्रशांत की परिजनों से फोन पर बात हुई थी। अगले दिन ही पुलिस ने फोन पर उसके आत्महत्या की खबर दी। परिजन आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता सके।

पत्नी से लड़ाई हुई तो बाथरूम में फांसी लगाई

मूलरूप से मैनपुरी के किशनी निवासी दर्शन सिंह का 34 वर्षीय बेटा सोमवीर दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी शादी फेथफुलगंज की रहने वाली काजल से हुई थी, लेकिन पत्नी मायके में रहती है। पिता ने बताया कि सोमवीर के चार बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह बच्चों से मिलने फेथफुलगंज आया था। बुधवार शाम को उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन कलह होती थी। जिसके कारण बेटे ने आत्महत्या की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000