यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा, आपस में टकरा गईं तीन कारें, दो में लगी भीषण आग

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लेकिन गाड़ियों में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ट्रैफिक को किया गया सुचारू

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आपसी टक्कर मानी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

आए दिन हो रहे ऐसे हादसे

यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे ऐसे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000