दोस्ती कर लो तो नौकरी ठीक से चलेगी: आगरा में महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया आरोप, थाना प्रभारी ने दिया कारर्वाई का आश्वासन

यूपी पुलिस के एक दरोगा की कथित हरकतें इन दिनों विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आरोप है कि दरोगा ने महिला सिपाही पर दोस्ती का दबाव बनाया और नौकरी से जुड़ी धमकी भी दी। मामला आगरा के लोहामंडी सर्किल के एक थाने से जुड़ा है।

महिला सिपाही से दोस्ती का दबाव

जानकारी के अनुसार, थाने में तैनात एक महिला सिपाही को दरोगा लगातार परेशान कर रहा था। उसने कथित तौर पर कहा कि अगर दोस्ती कर ली तो नौकरी ठीक से चलेगी। आरोप है कि दरोगा महिला सिपाही की गतिविधियों पर नजर रखता था और उसके आने-जाने व दूसरों से बातचीत तक पर निगरानी करता था।

थाना प्रभारी से की शिकायत

परेशान महिला सिपाही ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी से की। बताया जा रहा है कि शिकायत के समय थाने में कुछ अन्य सिपाही भी मौजूद थे। शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने दरोगा को बुलाकर सख्त हिदायत दी।

हड़काए जाने के बाद छुट्टी पर गया दरोगा

थाना प्रभारी द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद से दरोगा थाने में नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के मुताबिक वह छुट्टी पर चला गया है। वहीं, महिला सिपाही को आश्वासन दिया गया है कि उसे किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा।

लिखित शिकायत पर होगी कार्रवाई

इस मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा है कि अगर महिला सिपाही की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000