14 साल की मासूम लापता: 6 दिन से पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला, बरत रही लापरवाही, परिजनों में बढ़ा आक्रोश

सोनभद्र के जुगैल से 14 वर्षीय पूजा 22 दिसंबर से लापता है। परिवार और ग्रामीण पुलिस पर FIR दर्ज करने में देरी का आरोप लगा रहे हैं। मां लीलावती लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं लेकिन ठोस कार्रवाई की जगह उसे बस आश्वासन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव से 14 साल की नाबालिग पूजा के लापता होने का मामला सामने आया है।

पूजा 22 दिसंबर 2025 की सुबह से गायब है, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीड़िता की मां लगातार थाने के चक्कर लगा रही हैं लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। लापता नाबालिग की मां लीलावती प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाकर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है।

उनके पति की करीब 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। लीलावती ने बताया कि 21 दिसंबर की रात पूजा उनके साथ घर में सोई थी। 22 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे जब उनकी नींद खुली तो पूजा घर में नहीं मिली। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की लेकिन पूजा का कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस बरत रही लापरवाही

लीलावती के अनुसार उसी दिन उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जुगैल थाने में लिखित शिकायत भी दी गई। शिकायत में एक युवक सहित कुछ लोगों पर पूजा को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया गया है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लेने के बाद केवल ‘जांच चल रही है’ कहकर उन्हें लौटा दिया और अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई।

ग्राम प्रधान ने की प्रशासन से मांग

इस मामले को लेकर गांव में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि थाने जाने पर पुलिस हर बार कार्रवाई का भरोसा देती है लेकिन जमीन पर कोई पहल नजर नहीं आती। लोगों का मानना है कि नाबालिग के लापता होने जैसे गंभीर मामले में देरी से स्थिति और बिगड़ सकती है।

ग्राम प्रधान नंदलाल अग्रहरि ने भी नाबालिग के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस को सक्रिय करने और पूजा की सुरक्षित बरामदगी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।परिजन और ग्रामीण अब उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000