नोएडा बैग में 25 साल की लड़की का मिला शव: हाथ-पैर बंधे, चेहरा जला; हत्या करके नोएडा में कूड़े में फेंका By Pratibha Rajdar Last updated Dec 29, 2025 245 नोएडा में 25 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। शव को बैग में भरकर कूड़े में फेंक दिया। लड़की के हाथ-पैर बंधे थे। चेहरा भी जला हुआ था। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि तड़पाकर हत्या की गई, फिर पहचान न हो इसलिए लाश को जलाने की कोशिश की गई। सेक्टर-142 में शनिवार को डंपिंग यार्ड में बैग पड़ा था। कूड़ा बीनने के लिए कुछ युवक पहुंचे। उन्होंने बैग खोला लाश देखकर डर गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया- ” लड़की की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। फिलहाल, लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए आसपास के सभी आसपास के थानों और जिलों से संपर्क किया जा रहा है। समाचार 245 Share