गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर छात्र ने फांसी लगाई: घरवाले बोले- लड़की धमकाती थी… शादी करो नहीं तो जहर खाकर फंसा दूंगी

कानपुर के 23 साल के छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली। वह असम के डिब्रूगढ़ में सेना की तैयारी कर रहा था। 27 दिसंबर की शाम वह फंदे पर लटका मिला था। सोमवार देर रात शव कानपुर लाया गया। आज सुबह उसका अंतिम संस्कार हुआ।

दीपू यादव कानपुर के महाराजपुर में बंबुरिहा गांव का रहने वाला था। एक हफ्ते पहले 23 दिसंबर को गांव से असम गया था। बुआ ने कहा- दीपू का बंबुरिहा में रहने वाले सेना के जवान की बेटी से अफेयर था। इसे लेकर दीपू परेशान चल रहा था।

पूछने पर कहता- लड़की परेशान कर रही है। वह मुझसे कह रही थी कि शादी करो, नहीं तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। तुम्हारे घरवालों को पुलिस केस में फंसवा दूंगी। लड़की के घरवालों को इस बारे में पता चला तो वे दीपू को धमकाने लगे। इसी डर से दीपू ने सुसाइड कर लिया।

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने महाराजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर लड़की के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया- जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

3 साल से अफेयर चल रहा था, 4 पॉइंट में पूरा मामला जानिए

बुआ ललिता देवी ने बताया- दीपू ने कानपुर के सरसौल से बी.एससी की पढ़ाई की। 10 महीने पहले डिब्रूगढ़ में सेना की तैयारी करने गया। प्राइवेट कोचिंग में भी पढ़ाता था। परिवार में पिता राम सिंह यादव खेती करते हैं। मां मीरा यादव गृहिणी हैं। बड़ा भाई अस्मित सेना में है। छोटी बहन रेशू पढ़ाई कर रही है।

पिता राम सिंह यादव ने बताया- मेरा बेटा पढ़ाई में अच्छा था। तीन साल पहले उसकी लड़की से दोस्ती हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। जब लड़की के घरवालों को इसके बारे में पता चला तो वे दीपू को उससे दूरी बनाने को कहते थे। इसके बाद दीपू तनाव में रहने लगा था।

चचेरे भाई फूल सिंह ने बताया- 27 दिसंबर को दीपू को कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। फिर दोस्तों को फोन किया। दोस्त मौके पर पहुंचे तो देखा कि दीपू का शव कमरे में मफलर से पंखे के सहारे लटका है। उन्होंने हमें जानकारी दी। इसके बाद हम लोग वहां पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को शव लेकर कानपुर पहुंचे। मंगलवार सुबह दीपू की मौत के चौथे दिन अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मंगलवार को लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ शिकायत दी गई, इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।

दोस्त को बताया था तनाव की वजह

दीपू के दोस्त शुभम साहू ने बताया- 6 साल से दीपू से दोस्ती थी। पिछले सप्ताह वह गांव आया था। मैं उसे लेने कानपुर रेलवे स्टेशन गया। तभी पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान है। पूछने पर बताया कि गर्लफ्रेंड लगातार परेशान कर रही है और शादी का दबाव बना रही है।

27 दिसंबर की शाम दीपू की गर्लफ्रेंड की सहेली का वॉट्सऐप मैसेज आया कि वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा। मैंने भी कई बार कॉल की, लेकिन उसने उठाया नहीं। फिर उसके चचेरे भाई को फोन किया तो सुसाइड की जानकारी मिली।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000