“जहरीले पानी ने छीन लिया माँ का मासूम लाल” दूध में पानी मिलाकर पिलाते ही बिगड़ी तबीयत

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से हड़कंप मच गया है। गंदा पानी पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें छह माह का मासूम भी शामिल है, जबकि 60 से अधिक लोग अब भी अस्पातल में भर्ती हैं। जिन 7 लोगों की मौत हुई है, उनमें 6 माह का एक मासूम भी है। देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिने जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल ने कोहराम मचा दिया है।

गंदा पानी पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। जिन सात लोगों की मौत हुई है, उनमें 6 माह का एक मासूम बच्चा भी है। बच्चे की मां ने दूध में दूषित पानी मिलाकर उसे पिला दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। भागीरथपुरा के मराठी मोहल्ले में रहने वाले परिवार के अनुसार, बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी।

इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद उसकी मां साधना साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 10 साल की मन्नतों और काफी इलाज के बाद यह बच्चा उनके जीवन में आया था। गर्भावस्था के दौरान भी बच्चे की मां को गायनिक समस्याओं के चलते करीब नौ महीने तक बेड रेस्ट पर रहना पड़ा था।

दूध में पानी मिलाकर पिलाया, पीते ही बिगड़ी तबीयत

परिवार का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा था। मां ने बताया कि दूध कम आने के कारण मजबूरी में उसे बाहर से लाए गए दूध में पानी मिलाकर बच्चे को पिलाना पड़ा। इसी दूषित पानी के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई।परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी 10 साल की बेटी को भी अक्सर पेट दर्द की शिकायत रहती है।

मां का दर्द छलकते हुए कहना है कि मेरा बच्चा तो चला गया, लेकिन पता नहीं और कितने मासूम इस गंदे पानी की भेंट चढ़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दूषित पानी पीने से अब तक 149 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उल्टी-दस्त और पेट के संक्रमण के कारण अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस घटना ने प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या बोले इंदौर के महापौर?

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पानी की टंकी से निकलने वाली मुख्य पाइपलाइन में एक स्थान पर ड्रेनेज और सीवरेज का गंदा पानी मिल रहा था। नगर निगम की टीम ने उस स्थान की पहचान कर ली है और उसे ठीक करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।

महापौर ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर बताया तथा कहा कि इंदौर जैसे शहर में इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और लंबित टेंडरों को दोबारा जारी कर तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पूरे मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000