खेत से साग तोड़कर घर आ रही थीं दो बहनें, पटरी पार करते समय आईं ट्रेन की चपेट में, दोनों की मौत

मुरादाबाद में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दो सही बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों घर के पास खेत से वापस आ रही थी। हादसा रेलवे ट्रैक पाक करते समय हुआ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बीजना की है।

हादसा रेलवे ट्रैक पास करते समय हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर के समय दोनों घर के पास खेत की ओर जा रही थी। यशपाल सिंह की बेटी 18 वर्षीय कशिश और उसकी छोटी बहन 15 वर्षीय तनिष्का, दोपहर के समय घर के पास स्थित खेत की ओर जा रही थीं। दो बहने शाम के खाने के लिए अपने खेत से बथुआ का साग तोड़ने गई थी।

बीजना चक बेगमपुर रेलवे अंडरपास के समीप दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। उसी समय मुरादाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में दोनों आ गईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना ने मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। हादसे की खबर जैसे ही गांव में फैली, वहां मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही ​भोजपुर और जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला रेलवे लाइन पार करते समय हुई असावधानी का लग रहा है।

मुरादाबाद पुलिस ने हादसे की जानकारी मिलते ही कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000