निशांत हत्याकांड- सड़क पर शव रखकर हंगामा, कुशीनगर में मां बोली- पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे या हमें गोली मार दे

यूपी के कुशीनगर में निशांत सिंह की हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश के चलते आरोपी फैजल और नौशाद ने दिन दहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने निशांत के दोस्त पर भी हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे शव निशांत के गांव जुडवानिया पहुंचा। लाश के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।

परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर बैठ गए। निशांत की मां ने कहा- जैसे मेरे बेटे की हत्या हुई है, वैसे ही आरोपियों का एनकाउंटर हो। उनके घरों पर बुलडोजर चले। अगर पुलिस प्रशासन यह नहीं कर पा रहा तो हम लोगों को गोली मार दे।

मौके पर तनाव को देखते हुए मौके पर 5 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। विरोध में बाजार बंद है। पुलिस परिजनों को मनाने का प्रयास कर रही है। पूरा मामला कसया थाना क्षेत्र का है।

निशांत के परिवार के ज्योतिष कुमार ने बताया- निशांत बुधवार को खेत के लिए खाद लेने कसया जा रहा था। उसने अपने दोस्त को बताया तो उसने भी उसके साथ चलने को कहा। दोस्त ने कहा कि उसे बाजार से नए जूते खरीदने थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मामला बुधवार दोपहर करीब 2 बजे का है। निशांत और कुंदन बाइक से जा रहे थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर रास्ते में खड़े फैजल और नौशाद ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दोनों को रोका। उन्होंने कुंदन से मारपीट शुरू कर दी।

जब निशांत ने बीच-बचाव किया तो एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गले और पेट में कई वार किए। निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में निशांत को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना लगते ही घर और गांव में हड़कंप मच गया। सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। हंगामा शुरू हो गया। परिवार वाले आरोपियों के एनकाउंटर तक आगे कोई कार्रवाई न करने देने की बात पर अड़ गए।

किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। देर रात पुलिस ने एक आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

अब जानिए परिवार वालों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन क्यों किया…

शव पहुंचते ही सड़क जाम कर हंगामाः गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह का शव गांव पहुंचा। परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर नैका छपरा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

अंतिम संस्कार से इनकार, डीएम को बुलाने पर अड़े: अंतिम संस्कार से इनकार कर आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग करने लगे। साथ ही फरार फैजल के एनकाउंटर की मांग करने लगे। अब भी सैकड़ों लोग चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया –

” परिजनों की तहरीर पर बुधवार रात को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक आरोपी नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फैजल की तलाश की जा रही है। अंतिम संस्कार के लिए परिवार को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

निशांत के बारे में भी जान लीजिए…

परिजनों ने बताया- मृतक निशांत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनके पिता संतोष सिंह किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं। निशांत 12वीं की पढ़ाई के बाद सेना और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000