काशी में होगी सौगातों की बारिश,विश्व का तीसरा सिटी ट्रांसपोर्ट रोपवे,यूपी का तीसरा क्रिकेट स्टेडियम

वाराणसी।  विश्व विख्यात भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी में साल 2026 में सौगातों की बारिश होगी।धर्म और संस्कृति की पहचान रखने वाली काशी अब आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी मिसाल बनने जा रही है।खेल, परिवहन,प्रशासन,सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी।गंजारी में उत्तर प्रदेश का तीसरा क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा।विश्व का तीसरा सिटी ट्रांसपोर्ट रोपवे संचालित होगा।

सिटी ट्रांसपोर्ट रोपवे, 4.2 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में होगी तय

विश्व का तीसरा और भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे इस मई से शुरू हो जाएगा।रोपवे की कुल दूरी 4.2 किलोमीटर है,जो 15 मिनट में तय होगी।लगभग 45 मीटर की ऊंचाई पर ट्रॉली कार चलेगी,जिसमें 220 ट्रॉली होंगी। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकेंगे,हर डेढ़ से दो मिनट के अंतराल में यात्रियों को ट्रॉली उपलब्ध रहेगी।एक दिशा में एक बार में 4000 यात्री यात्रा कर सकेंगे,यानी दोनों दिशाओं में कुल 8000 यात्री एक साथ आ-जा सकेंगे।रोपवे रात में भी चालू रहेगा।

गंजारी स्टेडियम में इस साल होंगे आईपीएल के मैच

गंजारी में लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है।इसे शिव की थीम पर डिजाइन किया गया है,इसमें त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स लगी हैं।स्टेडियम 2026 में बन जाएगा, इसमें आईपीएल के मैच हो सकते हैं।उत्तर प्रदेश के तीसरे क्रिकेट स्टेडियम में 30 हजार दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे।

यूपी कॉलेज में बेल्जियम एस्ट्रोटर्फ

यूपी कॉलेज में हॉकी के लिए अत्याधुनिक बेल्जियम एस्ट्रोटर्फ लगाया जा रहा है।इससे ग्लोबल स्टैंडर्ड का हॉकी मैदान तैयार होगा। यह कॉलेज हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।

नेशनल एजिंग सेंटर,ट्रॉमा सेंटर

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में देश का तीसरा नेशनल सेंटर फॉर एजिंग बन रहा है।यह बुजुर्गों के लिए 200 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी केंद्र होगा।इसमें आउट पेशेंट क्लीनिक,विशेष वार्ड,पुनर्वास इकाई,मेमोरी क्लीनिक और गिरना रोकथाम कार्यक्रम शामिल होंगे।बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के पास 150 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट और 40 बेड का बर्न वार्ड भी बन रहा है।

वाराणसी का पहला राजकीय पुस्तकालय

अर्दली बाजार में एलटी कॉलेज परिसर में जिला राजकीय पुस्तकालय बन रहा है।यह भारत का पहला नेट-जीरो पुस्तकालय होगा।वीडीए इसे लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बना रहा है।इसमें सोलर पैनल,रेनवाटर हार्वेस्टिंग, डिजिटल लाइब्रेरी,ऑडिटोरियम सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी। 500 सीटों की क्षमता के साथ बच्चों का क्षेत्र, सांस्कृतिक गैलरी और ऑडिटोरियम भी होगा।

साइबर थाना,नई जिम

पुलिस विभाग नया साइबर थाना बनवाएगा।इसके अलावा पुलिस लाइन में प्रशिक्षुओं के लिए पांच मंजिला मल्टी बिल्डिंग और 3000 स्क्वायर फीट में अत्याधुनिक जिम बनाई जाएगी। साथ ही पुलिस म्यूजियम भी 2026 में बनकर तैयार होगी।

शक्ति सदन

काशी में कामकाजी और उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित आवास की सुविधा मिलेगी।इसके लिए रामनगर में वृद्धाश्रम के पास जगह चिन्हित की गई है। मार्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसमें 50 महिलाओं और युवतियों के रहने की व्यवस्था होगी। फिलहाल इसके लिए 3,000 रुपये प्रति माह किराया लिया जाएगा।

कबीर प्राकट्य स्थल का जीर्णोद्धार

लगभग 500 साल बाद लहरतारा में कबीर प्राकट्य स्थली का 8 करोड़ रुपये की लागत से भव्य जीर्णोद्धार किया गया है। इसमें मकराना के गुलाबी पत्थरों से कायाकल्प,500 लोगों की क्षमता वाला सभागार,पुस्तकालय,अध्ययन केंद्र और म्यूजियम जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन करेंगे।लहरतारा तालाब को कमलवन से सजाया गया है,रंगीन म्यूजिक फव्वारे लगाए गए हैं और रात में लाइट एंड साउंड शो भी होगा।

आधुनिक वृद्धाश्रम

रामनगर में नॉर्दर्न कोल फील्ड लिमिटेड द्वारा 100 बेड वाला एक आधुनिक और हाईटेक वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है। यह समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर आधारित है।इसमें योग,चिकित्सा और घर जैसा माहौल मिलेगा। यह प्रोजेक्ट 23 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000