उत्तरप्रदेशअपराधअलीगढ़ AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, पुलिस का खुलासा, मुखबिरी के शक में हुई हत्या By Pratibha Rajdar Last updated Jan 2, 2026 78 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में शिक्षक राव दानिश हिलाल की हत्या मुखबिरी के शक में की गई थी। इस मामले में अलीगढ़ के सलमान को गिरफ्तार किया है। इस पर पूर्व में एक हत्या का आरोप है, जिसमें इसके साथी जेल भेजे जा चुके हैं। सलमान को शक था कि दानिश ने मुखबरी की है, जिसके चलते उसके साथी जेल गए हैं। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ हत्या की योजना बनाई। इनमें से एक को दिल्ली से बुलाया। इन दोनों ने 24 दिसंबर को एएमयू परिसर में गोली मारकर दानिश की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों आरोपितों को लेकर सलमान दिल्ली चला गया। सलमान को जेल भेज दिया है।इसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। दानिश के ससुर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के विधायक रहे हैं। चचिया ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। समाचार 78 Share